जदयू सांसद के बयान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
जदयू सांसद के बयान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जदयू सांसद के बयान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन

भागलपुर . सीतामढ़ी के नवनिर्वाचित सांसद देवेश चन्द्र के बयान के खिलाफ भागलपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक में पुतला दहन कर अपना रोष जताया. कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय से एक जुलूस निकाला. वक्ताओं ने कहा कि सांसद ने मुसलमानों, यादवों और कुशवाहा समाज के लोगों का अपने क्षेत्र में काम नही करने का बयान दिया. यह बयान संसदीय व संवैधानिक मर्यादा के विरुद्ध है. बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डाॅ अभय आनंद ने कहा कि एनडीए की घटक दल जदयू सांसद ने ऐसा बयान देकर देश के धर्म एवं जाति विशेष लोगों को अपमानित किया. मौके पर डॉ प्रदीप कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, विजय झा गांधी, जयशंकर ठाकुर, रवि कुमार, बंटी कुमार, दीपनारायण साह, उषा रानी, जाबीर अंसारी, रमीज राजा, सैफुल्ला अंसारी, मिन्टू कुरैशी, सिद्धार्थ कुमार, एजाज अहमद, अजमल असरफी, रवि हरि, प्रदीप कुमार, वरुण कुमार झा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन