Bhagalpur news संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया. शिक्षक अजीत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में कटिहार संकुल के अंतर्गत 17 जिलों के 78 प्रतिभागियों में प्रतियोगिता है. मुख्य अतिथि बिहपुर बीपीआरओ व पूर्ववर्ती छात्रा काजल कुमारी ने कहा कि खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है. खेल-कूद से बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होते हैं. प्राचार्य एसके चौधरी ने सभी अतिथियों, टीम एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं की पहचान, शारीरिक सुदृढ़ता और खेल भावना को बढ़ावा देना है. खेल शिक्षिका ज्योति चौधरी व उमेश कुमार की देखरेख में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. मंच संचालन मुरलीधर झा ने किया. मौके पर कुमार चंदन, महेंद्र सिंह, दीपक कुमार, बीसी झा, अमूल्य कुमार वर्मा, अजीत कुमार, डॉ डीके सिंह, आरएस राणा, बीके गुप्ता, मो इकबाल, केए कुजूर, पीएन पांडेय, अभिषेक झा, रश्मि मरांडी, खालीद अख्तर व ओजिन्दर तिवारी मौजूद थे. प्रतियोगिता संकुल स्तर पर शुरू होकर रीजनल और राष्ट्रीय स्तर तक होती है.

यजमान विवाद में मारपीट, नामजद प्राथमिकी दर्ज

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बड़ी मसदी गांव में यजमान को लेकर हुए विवाद में दंपती घायल हो गये. मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है. घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया. घायल महिला पूजा झा ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति पूजा-पाठ कराते हैं और इसी क्रम में यजमान को लेकर विवाद हुआ. विरोधी पक्ष ने उनके पति को पटक कर घायल कर दिया. जब वह बचाने गयी, तो आरोपितों ने जान मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास किया और उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस के अनुसार पीड़िता के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन