जख्मी गौतम यादव से मिले सीओ, जल्द सहायता देने की बात कही
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2024 1:03 AM
परशुरामचक पंचायत अठनिया दियारा गांव में गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे आग से तीन लोग जिंदा जल गये. घर का मालिक जख्मी हो गया.
परशुरामचक पंचायत अठनिया दियारा गांव में गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे आग से तीन लोग जिंदा जल गये. घर का मालिक जख्मी हो गया. इस घटना में वह बच गया है.शनिवार को सीओ पीरपैंती ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने सीओ से तत्काल पीड़ित परिवार को खाने की सामग्री, बर्तन व तिरपाल की व्यवस्था करने की बात कही. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को श्राद्ध कराने के लिए प्रशासन से सहायता की मांग की है. सीओ मनोहर कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिले हैं. सरकार की ओर से जो निर्धारित राशि है वह पीड़ित परिवार को दी जायेगी व तत्काल सहायता में अग्नि कांड की सहायता राशि एक से दो दिन में परिवार को दिला दी जायेगी. इलाज करा कर घायल गौतम यादव पहुंचा अपने घर इलाज करने के बाद गौतम यादव के घर पहुंचते ही माहौल एक बार फिर से गमगीन हो गया. परिजनों में चीख पुकार मच गयी . श्राद्ध कर्म में आये परिजन घटनास्थल को देखकर सिहर जा रहे हैं और उस रात की घटना सोच कर उनकी आंखें नम हो रही है. अनियंत्रित कार ने तीन बाइक को रौंद, दो राहगीर को धक्का मारा, रेफर कहलगांव. प्रखंड कार्यालय के पास शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने तीन बाइक को रौंदते दो लोगों टक्कर मार कर घायल कर दिया. घायलों को स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर मायागंज रेफर कर दिया. नगर अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के गेट के पास एनटीपीसी की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने तीन बाइक को रौंद रास्ते से जा रहे एक युवक और एक महिला को धक्का मार दिया. घायल की पहचान भागलपुर तिलकामांझी के सुबित कुमार का पुत्र शिवू कुमार (25) और कहलगांव काजीपुरा के हरेंद्र तांती की पत्नी वीणा देवी (35) के रूप में हुई है. नगर अध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक कहलगांव किसी शादी समारोह में आया था. युवक बाइक से बाजार से कुछ सामान खरीदने आया था. महिला बाजार जा रही थी. कार चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष अतुलेश सिंह ने बताया की घटनास्थल पर मौजूद कार को थाना लाने का प्रयास किया जा रहा है. चालक चाबी लेकर फरार हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










