ePaper

bhagalpur news. सरस्वती पूजा पर शहर में बेहतर सफाई व रोशनी की होगी व्यवस्था

Updated at : 22 Jan 2026 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सरस्वती पूजा पर शहर में बेहतर सफाई व रोशनी की होगी व्यवस्था

नगर निगम ने 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर होने वाली सरस्वती पूजा व बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है. डीएम के निर्देश के आलोक में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने शहर की सफाई, रोशनी व ट्रैफिक नियंत्रण के लिए व्यापक कार्ययोजना बनायी है

विज्ञापन

नगर निगम ने 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर होने वाली सरस्वती पूजा व बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है. डीएम के निर्देश के आलोक में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने शहर की सफाई, रोशनी व ट्रैफिक नियंत्रण के लिए व्यापक कार्ययोजना बनायी है. इस योजना के तहत शहर के 51 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. नगर आयुक्त ने इसके प्रभावी संचालन के लिए पांच वरीय अधिकारियों को नोडल जिम्मेदारी सौंपी है. ये अधिकारी 22 जनवरी से विसर्जन की समाप्ति तक अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे. अधिकारियों को सौंपी वार्डों की जिम्मेदारी वार्ड 01-10: ठोस कचरा प्रबंधन पदाधिकारी शशि कुमार वार्ड 11-20: नगर प्रबंधक विनय कुमार यादव वार्ड 21-30: नगर प्रबंधक असगर अली वार्ड 31-40: उप नगर आयुक्त आमीर सुहेल वार्ड 41-51: उप नगर आयुक्त राजेश पासवान हर दिन नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौंपेंगे अधिकारी सभी अधिकारी प्रतिदिन दोपहर तीन बजे तक अपने क्षेत्रों की सफाई रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेंगे. नगर आयुक्त ने सभी जोनल प्रभारी और सफाई एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे पूजा स्थलों, मुख्य सड़कों और गलियों की विशेष सफाई सुनिश्चित करेंगे. नालों और उड़ाही कार्यों के आसपास जमा गाद को तुरंत हटाया जायेगा और पूजा पंडालों के आसपास चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जायेगा. प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाये जायेंगे कृत्रिम तालाब पर्यावरण व गंगा नदी की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रतिमा विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाये जायेंगे. कार्यपालक अभियंता नोडल अधिकारी के रूप में तालाब निर्माण और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा, रोशनी शाखा को विसर्जन मार्गों और तालाबों के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिया गया है. नगर आयुक्त ने कहा कि पूजा के दौरान उत्पन्न होने वाले अतिरिक्त कचरे का उठाव प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा, ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन