Bhagalpur news पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :22 Apr 2026 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुलतानगंज मवि मसदी पूर्व सुलतानगंज में पृथ्वी दिवस पर विद्यालय परिवार व यूको क्लब के सदस्यों ने पौधरोपण किया.

विज्ञापन

सुलतानगंज मवि मसदी पूर्व सुलतानगंज में पृथ्वी दिवस पर विद्यालय परिवार व यूको क्लब के सदस्यों ने पौधरोपण किया. एक कदम हरियाली की ओर अभियान के तहत बच्चों ने प्रोजेक्ट से पृथ्वी संरक्षण को लेकर अपने विचार साझा किये. प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार झा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है. जगदीशपुर मवि जगदीशपुर और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगदीशपुर में पृथ्वी को स्वच्छ रखने और उसके संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम ईको क्लब ने किया. प्रभारी प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी ने कहा कि पृथ्वी हमारी जननी है, जो हमें जल, वायु, अन्न और जीवन के लिए जरूरी सभी चीजें देती है. उन्होंने बताया कि आज के समय में हम पृथ्वी का अधिक दोहन कर रहे हैं. प्रदूषण, पेड़ों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. वार्डेन सपना, शिक्षिका फूल और शारिका के नेतृत्व में बच्चों ने पौधे लगाये और पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया. कहलगांव प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. बच्चों व शिक्षकों ने चित्रकला, पौधरोपण किया. प्रावि रामराय बाग ख़ुटहरी में प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने पौधरोपण, जल संरक्षण, बिजली बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की. मौके पर शिक्षिका कल्पना कुमारी, गीता कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थी. पीरपैंती प्रकृति कल्याण परिषद पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन इकाई भारत के सदस्य अमित कुमार सिंह ने मिशन मां के नाम एक पेड़ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. एकचारी थाना परिसर में सामूहिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. गोराडीह लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत पृथ्वी दिवस पर हमारी शक्ति, हमारा ग्रह विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. जीविका दीदियों व ग्रामीणों के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर बैठक, रैली, शपथ ग्रहण एवं मानव शृंखला का निर्माण किया गया. उद्देश्य लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. रैली के माध्यम से स्वच्छता और हरित वातावरण का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया गया. मवि अगरपुर में स्कूली छात्रों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. मौके पर विमल कुमार, मिथिलेश कुमार, अकरम, प्रधानाचार्य मुकेश आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन