ePaper

Bhagalpur news बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत, तीन घंटे एनएच जाम

Updated at : 01 Jan 2026 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत, तीन घंटे एनएच जाम

कहलगांव आ रही बाइक सड़क पार कर रहे पकड़तल्ला गांव के गौरव कुमार के पुत्र विष्णु कुमार(7) को जोरदार धक्का मार दिया.

विज्ञापन

भागलपुर-कहलगांव एनएच-80 भोलसर पंचायत वार्ड तीन पकड़तल्ला गांव के समीप भागलपुर की ओर से कहलगांव आ रही बाइक सड़क पार कर रहे पकड़तल्ला गांव के गौरव कुमार के पुत्र विष्णु कुमार(7) को जोरदार धक्का मार दिया. बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. ग्रामीणों ने बच्चे को उठा कर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया. भागलपुर जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों व परिजनों ने एनएच-80 जाम कर दिया. घटना करीब दो बजे दिन की बतायी जा रही है. लगभग तीन घंटे जाम के बाद करीब पांच बजे रसलपुर पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने. घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया. रसलपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाइक से एक बच्चे को धक्का लग गया था. बाइक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज भेज दिया गया है.

बाइक-साइकिल की टक्कर में दो घायल

नवगछिया तेतरी पकड़ा में सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान गोनरचक के अवधेश सिंह के पुत्र अनमोल कुमार (24), पकरा के चंद्र भूषण राय का पुत्र ललन राय के रूप में हुई है. अनमोल कुमार तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था. इस दौरान सामने से काम कर घर लौट रहे साइकिल सवार ललन राय से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गयी, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

ऑटो-बाइक की टक्कर में तीन जख्मी, रेफर

शाहकुंड-अकबरनगर मुख्य सड़क पचरुखी मिल्की गांव के समीप ऑटो और बाइक की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में तहवलनगर गांव के रंजीत प्रसाद शर्मा, अंकित पासवान और साहेबगंज भागलपुर के शंभू प्रसाद शामिल हैं. तीनों जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जुगाड़ गाड़ी व बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

सुलतानगंज-मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर मसदी के समीप एक जुगाड़ गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान दोनों श्यामबाग के रूप में हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सुलतानगंज रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से एक घायल को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन