पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध दायर की चार्जशीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 11:32 PM
पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध दायर की चार्जशीट
जिला पुलिस ने तीन महत्वपूर्ण मामलों में कोर्ट में आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दायर किया है. इसमें मोजाहिदपुर में विगत वर्ष हुए चर्चित कल्लू हत्याकांड सहित सबौर थाना में दो माह पूर्व हुए आर्म्स एक्ट और बबरगंज थाना में दर्ज गैर इरादतन हत्या के मामले शामिल हैं. कुछ दिन पूर्व मोजाहिदपुर विस्फोटक अधिनियम के तहत गिरफ्तार किये गये अभियुक्त शाहजहां उर्फ पाशा के विरुद्ध चार्जशीट दायर किया था. इसके बाद पुलिस ने शाहजहां उर्फ पाशा के विरुद्ध विस्फोटक बरामदगी के ही दिन हुए चर्चित कल्लू हत्याकांड मामले में भी उसके विरुद्ध अब चार्जशीट दायर किया है. इसके अलावा सबौर थाना में विगत 7 अप्रैल को हथियार के साथ हुई गिरफ्तारी मामले में अभियुक्त सन्हौला निवासी बिट्टू कुमार के विरुद्ध चार्जशीट दायर किया है. वहीं बबरगंज थाना क्षेत्र में विगत 28 दिसंबर 2023 को हुए मामले में भी पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध चार्जशीट दायर किया है. 28 दिसंबर 2023 को बबरगंज क्षेत्र स्थित बाल गृह में दो बालकों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक बालक की मौत हो गयी थी. उक्त मामले में पुलिस ने आरोपित बालक के विरुद्ध आरोपों को सही पाया है. उक्त मामले में बालगृह पिता खगड़िया निवासी सुनील कुमार के लिखित आवेदन पर केस दर्ज किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










