bhagalpur news. मद्यनिषेध अधीक्षक सेक्टर तीन का बोर्ड लगे स्कार्पियो से शराब मिलने के मामले में केस दर्ज

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मद्यनिषेध अधीक्षक सेक्टर तीन का बोर्ड लगे स्कार्पियो से शराब मिलने के मामले में केस दर्ज

नाथनगर थाना क्षेत्र के मदनीनगर के पास से शुक्रवार देर रात अधीक्षक मद्य निषेध ग्रुप सेंटर तीन भागलपुर लिखा व पुलिस का बोर्ड लगे स्कार्पियो के चालक द्वारा नशे की हालत में महिलाओं से अभद्रता करने व स्थानीय लोगों द्वारा चालक को पकड़कर उसके गाड़ी से शराब की बोतल बरामद करने के मामले का वीडियो सामने आया तब विभाग हरकत में आया

विज्ञापन

नाथनगर थाना क्षेत्र के मदनीनगर के पास से शुक्रवार देर रात अधीक्षक मद्य निषेध ग्रुप सेंटर तीन भागलपुर लिखा व पुलिस का बोर्ड लगे स्कार्पियो के चालक द्वारा नशे की हालत में महिलाओं से अभद्रता करने व स्थानीय लोगों द्वारा चालक को पकड़कर उसके गाड़ी से शराब की बोतल बरामद करने के मामले का वीडियो सामने आया तब विभाग हरकत में आया. मामले में ग्रुप सेंटर के अधिकारी मो फय्याज ने नाथनगर थाने में लिखित देकर वाहन मालिक समेत अज्ञात ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. आवेदन में सेंटर अधिकारी ने बताया कि एक मोबाइल नंबर से मिले सूचना के आधार पर मद्यनिषेध की गाड़ी के ड्राइवर द्वारा अभद्रता और शराब के नशे हंगामा करने और शराब वाहन में रखने के आलोक में मामला दर्ज कराया है. वहीं मो फैयाज द्वारा चालक का नाम केस में दर्ज न कराकर अज्ञात के खिलाफ केस करने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. सवाल ये उठ रहा है कि जो गाडी विभाग में महिनों, सालों से चल रहा था और अधिकारी उस गाड़ी में बैठकर फर्राटा भर रहे थे और उसके चालक से अनजान कैसे हो सकते हैं. वहीं निजी अज्ञात चालक की पहचान के लिए मद्यनिषेध ऑफिस भागलपुर को सूचित किया गया है. ड्राइवर का घर मुंगेर जिले के खड़कपुर में होने की बात सामने आई है. बताया जाता है कि उक्त चालक शहर में भी सालों से लग्जरी गाड़ी से फर्राटा भरते देखा जाता था. वह जहां तहां गाड़ी लगाकर इसी तरह रौब झाड़ता था. उसका ये कोई नया आदत नहीं था. वहीं एक्साइज इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उक्त निजी ड्राइवर को दो माह वाले यहां से निकाल दिया गया है. उन्होंने निजी चालक के सत्यता की पहचान के लिए वो प्रयासरत है. वहीं नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि ग्रुप सेंटर के अधिकारी मो फय्याज के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. हर पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है. जल्द मामले में कार्रवाई की जायेगी. उत्पाद विभाग को ड्राइवर की पहचान के लिए उसका दस्तावेज देने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन