bhagalpur news. लाजपत पार्क पथ पर आसमान से गिरी गोलियां, चाय दुकानदार घायल

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. लाजपत पार्क पथ पर आसमान से गिरी गोलियां, चाय दुकानदार घायल

जोगसर थाना क्षेत्र के लाजपत पार्क पथ पर मोक्षदा स्कूल के पास आसमान से रहस्यमय तरीके से जिंदा कारतूस गिरने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के लाजपत पार्क पथ पर मोक्षदा स्कूल के पास आसमान से रहस्यमय तरीके से जिंदा कारतूस गिरने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना में नारायणपुर निवासी चाय दुकानदार सुमित कुमार घायल हो गया है. सुमित के ललाट जख्मी हो गया है और हाथ में जख्म आयी है. मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने उसका इलाज करवाया है. जोगसर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. घायल सुमित के भाई रवि कुमार ने बताया कि सुमित चार पांच ग्राहकों के साथ दुकान पर बैठा हुआ था. इसी दौरान ठीक ऊपर से प्लास्टिक सीट को छेदते हुए एक जिंदा कारतूस सुमित के सिर पर चोट पहुंचाते हुए हाथ में जा लगा. सुमित को चोटें आयी हैं. रवि के अनुसार घटना के उसने बाहर निकल कर छत की ओर देखा लेकिन कोई नहीं दिखा. रवि ने बताया कि कारतूस गर्म था. इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि उसे फायर ही किया गया होगा. ठीक आधे घंटे बाद जुम्मा देवी की चाय दुकान पर भी गिरा जिंदा कारतूस सुमित की चाय दुकान पर जिंदा कारतूस गिरने के ठीक आधे घंटे बाद चाय दुकानदार जुम्मा देवी पति राकेश पासवान के दुकान के पास भी एक जिंदा कारतूस गिरा. हालांकि यहां पर कारतूस चाय दुकान से दो से तीन फीट की दूरी पर गिरा. कोई घायल नहीं हुआ. जुम्मा देवी ने बताया कि कारतूस कैसे गिरा, किसने गिराया उसे कुछ जानकारी नहीं है. लेकिन खोखा के गिरने के बाद जमीन पर पड़े निशान को देख कर लगता है खोखा को काफी दूर से फेंका गया होगा. स्थल से बरामद दोनों जिंदा कारतूस को पुलिस ने अपने साथ ले गयी है. जोगसर थाना पुलिस ने आसपास की छतों पर चढ़ कर छानबीन की है. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है. लेकिन अब तक कारतूस गिरने का रहस्य पुलिस को पता नहीं चल सका है. 7.06 पिस्टल की है गोली घटना स्थल से बरामद दोनों गोलियां 7.06 पिस्टल की गोलियां हैं. इसकी गोलियां आसानी से बनायी जा सकती हैं. जबकि इस तरह के पिस्टल का निर्माण भी देसी स्तर पर किया जा सकता है. जानकारों के अनुसार अगर इस पिस्टल से चली गोली सीधे जा लगती तो निश्चित रूप से बड़ी घटना होती. लोग अंदाज लगा रहे हैं कि आसपास में कोई आपराधिक गिरोह अपने हथियारों की आजमाइश कर रहा होगा. इसी दौरान गोली चलाने पर मिस फायर हो गयी होगी. पूरे लाजपत पार्क रोड के पास रहने वाले दुकानदार और स्थानीय लोग इस घटना के बाद भयभीत हैं. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी जोगसर थाने में दर्ज की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही गोली चलाने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन