Bhagalpur News: खून का खरीद-फरोख्त करने वाला दलाल धराया
Author Sanjiv kumar
Updated:
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक के पास शनिवार को एक खून के दलाल को पकड़ कर बरारी थाना पुलिस को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
भागलपुर.
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक के पास शनिवार को एक खून के दलाल को पकड़ कर बरारी थाना पुलिस को सौंप दिया गया. धराया युवक बड़ी खंजरपुर का रहने वाला संजय कुमार है. वह पहले सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता था. उसने एक मरीज के परिजन को ब्लड उपलब्ध कराने की बात कही. दरअसल गायनी विभाग में भर्ती एक महिला को खून की जरूरत पड़ी. महिला चिकित्सक ने महिला के परिजन को कहा कि ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट कर एक यूनिट ब्लड लेकर आयें. वहां जाकर परिजन दलाल के चक्कर में पड़ गया. जब इसकी सूचना महिला चिकित्सक को मिली तो उसने जाकर पहले दलाल को डांट फटकार लगायी. कर्मियों ने पकड़ कर मामले की सूचना पुलिस को दी. अस्पताल प्रबंधक ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










