बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा : सघन जांच के बाद केंद्रों में मिला प्रवेश

Updated:
विज्ञापन

जिले के 25 केंद्रों पर बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को दो पाली में होगी. इसे लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है. प्रथम पाली की परीक्षा 10 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी

विज्ञापन

प्रर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की परीक्षा केंद्रों पर तैनाती

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट,

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के बैनर तले जिले के 25 केंद्रों पर बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को दो पाली में होगी. इसे लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है. प्रथम पाली की परीक्षा 10 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों का सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया. तीन स्तर पर परीक्षार्थियों की जांच की गयी. वीडियोग्राफी से उनका फोटो किया जा रहा था. फोटो से मिलान व उनकी सघन जांच के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश दिया गया. जूता उतरवाये गये. चप्पल में प्रवेश दिया गया.

परीक्षा हॉल में बायोमेट्रिक से उनकी हाजिरी ली गयी

परीक्षा हॉल में बायोमेट्रिक से उनकी हाजिरी की गयी. उधर, जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी परीक्षा संचालन से जुड़े सभी वरीय पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी को सख्त निदेश दिया कि परीक्षा कदाचार मुक्त कराये. साथ ही कहा कि आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जोनल व उड़नदस्ता दल की टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन