भागलपुर शहर की सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे निगम के सैकड़ों रिक्शे, दुर्घटना होने पर कौन होगा जिम्मेदार

Updated at : 14 May 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news

नगर निगम के रिक्शे

Bihar News: भागलपुर में बिना रजिस्ट्रेशन और बिना नंबर प्लेट के ये निगम के सैकड़ों रिक्शे शहर की मुख्य सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं. लेकिन जिला परिवहन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है.

विज्ञापन

ललित किशोर मिश्र/ Bihar News: भागलपुर में अगर कोई आदमी भाड़ा पर चलवाने या खुद ही चलाने के लिए ई रिक्शा खरीद ले और बिना रजिस्ट्रेशन ही यह सड़क पर दौड़ने लगे तो तत्काल चालान काटा जायेगा. विडंबना यह है कि नगर निगम क्षेत्र में ऐसे 100 से अधिक ई रिक्शा को कूड़ा उठाव के लिए निगम प्रशासन चलवा रहा है और पिछले डेढ़ साल से उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. बिना रजिस्ट्रेशन और बिना नंबर प्लेट के ये सभी रिक्शे शहर की मुख्य सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं. इस पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जा रहा है और न इसका चालान काटा जा रहा है.

रजिस्ट्रेशन के लिए निगम ने नहीं दिखायी रुचि

कूड़ा उठाव गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में निगम ने कोई रुचि ही नहीं दिखायी, न ही जिला परिवहन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई की. जबकि परिवहन विभाग के अधिकारी शहर में ओवरलोड वाहन व वाहनों को चेक करते रहते हैं. इन गाड़ियों पर इनकी नजर ही नहीं जाती है. जबकि हर हाल में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. इन गाड़ियों की खरीद को डेढ़ साल होने को आया, कई खराब भी हैं लेकिन रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ.

अगर कोई दुर्घटना घटी, तो कौन होगा जिम्मेवार

सबसे बड़ी बात यह है कि इन गाड़ियों से अगर कोई दुर्घटना होती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेवार होगा. यह जिम्मेदारी तय करने के लिए गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है. अभी तो शहर में निगम को छोड़ भी दिया जाये, तो एक नहीं बहुत सारी गाड़ियां बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही है.

क्या बोले जिला परिवहन पदाधिकारी

भागलपुर जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के गाड़ी चलाना अपराध है. निगम जल्द से जल्द इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराये. पकड़े जाने पर खरीद की तारीख से जुर्माना लगेगा. किसी भी विभाग में वाहन को सड़कों पर चलाने के पहले रजिस्ट्रेशन जरूर कराना चाहिए.

क्या बोले जिम्मेदार पदाधिकारी

भागलपुर नगर निगम के नगर प्रबंधक विनय कुमार यादव ने कहा कि कूड़ा उठाव में प्रयोग किये जा रहे ई रिक्शा का जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा. इन गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए निगम द्वारा प्रोसेस किया जा रहा है.

Also Read: बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनें 17 मई को रहेंगी रद्द, दर्जन भर एक्सप्रेस का बदला रूट, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन