Bihar News: बिहार में बैंक ने इस यूनिवर्सिटी को लौटाए 12.36 लाख, मांगनी पड़ी माफी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Workers Wages

Workers Wages

Bihar News: बैंक प्रशासन ने ब्याज को लेकर हुई गड़बड़ी स्वीकार की है. इसके साथ ही लिखित माफीनामा देते हुए विवि को 12.36 लाख ब्याज की राशि लौटा दी गई है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार से बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में बैंक ब्याज से जुड़ी धांधली मामले की जांच को लेकर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में सदस्यों के सामने बैंक अधिकारी 36 विभागों का बैंक स्टेटमेंट लेकर पहुंचे थे. विवि सूत्रों के अनुसार, जांच कमेटी के समक्ष बैंक प्रशासन ने ब्याज को लेकर हुई गड़बड़ी स्वीकार की है. इसके साथ ही लिखित माफीनामा देते हुए विवि को 12.36 लाख ब्याज की राशि लौटा दी गई है.

निरीक्षण के लिए पहुंचे जांच कमेटी के सदस्य

विश्वविद्यलय के सदस्यों ने कहा है कि दो साल में ब्याज का पैनल इंटरेस्ट बैंक को देना होगा. इस मामले में कमेटी जल्द ही कुलपति प्रो. जवाहर लाल को अनुशंसा के साथ रिपोर्ट सौंपेगी. साथ ही भैरवा तालाब मामले को लेकर जांच कमेटी के सदस्य निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. स्थल पर पहुंचे जांच कमेटी सदस्यों ने बताया कि आशंका जताई गयी है कि वहां गलत तरीके से विवि को अंधेरे में रखकर मछली पालन कर मोटी रकम कमाई की जा रही है. उन लोगों ने भैरवा तालाब के निरीक्षण के दौरान देखा कि पानी में मछली का जाल लगा हुआ है.

करार की होगी समीक्षा

भागलपुर नगर निगम और टीएनबी यूनिवर्सिटी के बीच हुए करार की समीक्षा होगी. निगम को पत्र लिखा जाएगा और पिछले आठ सालों में प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये की दर से राजस्व विश्वविद्याल को उपलब्ध कराए. ऐसा नहीं किए जाने पर विवि प्रशासन की ओर से कड़ी करवाई किया जायेगा. वहीं चार कॉलेजों के मुद्दे पर भी सदस्यों ने बैठक की. इसमें बारी-बारी चारों कॉलेजों में स्थल निरीक्षण सदस्यों द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन