ePaper

भागलपुर में बसेगा एक और टाउन, तीन जगहों पर शुरू हुआ सर्वे

Updated at : 22 Aug 2024 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में बसेगा एक और टाउन, तीन जगहों पर शुरू हुआ सर्वे

Bihar News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से ग्रीनफील्ड न्यू टाउनशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शहर में एक और टाउन बसाने की तैयारी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से ग्रीनफील्ड न्यू टाउनशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शहर में एक और टाउन बसाने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसे लेकर नगर निगम की ओर से तीन स्थानों पर सर्वे का कार्य शुरू हो गया है. इतना ही नहीं तीन स्थानों को चिन्हित भी कर लिया गया है.

ये हैं तीन साइट, जिन्हें की गयी है चिन्हित

नगर निगम अंतर्गत टाउन प्लानर की ओर से नाथनगर दोगच्छी समीप, कजरैली-हबीबपुर क्षेत्र व अलीगंज बाइपास समीप सर्वे चल रहा है. पहले एक स्थान को फाइनल किया जायेगा. फिर भविष्य में दो अन्य स्थानों पर भी न्यू टाउनशिप डेवलप होगा. तीनों स्थानों पर 500-500 एकड़ भूमि का सर्वे चल रहा है.

नये टाउन में सबकुछ होगा व्यवस्थित

नये टाउन में सबकुछ व्यवस्थित होगा. यहां सुविधाओं की कमी नहीं होगी. जिन भी स्थानों पर नया टाउन बसाया जायेगा, इसमें 10 प्रतिशत जमीन सड़क, पार्क, पार्किंग स्थल समेत अत्याधुनिक सुविधा के लिए रहेगी. इसमें अपार्टमेंट बनाकर लोगों को फ्लैट दिये जायेंगे, तो सुविधाजनक प्लॉट भी मिलेगा.

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, आवासीय व व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा सकेगा. सारा काम बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक होगा.संकरी गलियों और अव्यवस्था से मुक्ति दिलायी जायेगी. स्थल चयन करने के बाद जमीन का डिजाइन तैयार किया जायेगा. यहां मूलभूत सुविधाएं होंगी. सड़क, ड्रेनेज व सीवरेज आदि की सुविधा होगी. इसके अलावा मैदान, पार्क, मार्केट व चिकित्सा व्यवस्था आदि नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होगी.

Also Read: बेगूसराय में एम्बुलेंस नहीं मिलने से मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

आयोजना क्षेत्र में 111 गांव का हुआ है चयन

आयोजना क्षेत्र में 111 गांव का चयन किया गया है. नगर निगम क्षेत्र से सटे नगर पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र के समीप जमीन चिन्हित की जायेगी. नगर निगम के पूरब की दिशा में सबौर नगर पंचायत, जबकि दक्षिणी दिशा में हबीबपुर नगर पंचायत की सीमा है. पश्चिमी दिशा में नाथनगर है. वहीं 10 किलोमीटर की दूरी पर अकबरनगर नगर पंचायत है.

टाउन प्लानर ने सर्वे का काम शुरू

भागलपुर शहर का विस्तार करने के उद्देश्य से यह योजना लायी गयी है. ग्रीनफील्ड न्यू टाउनशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया टाउन बसाने की तैयारी है. इसके लिए टाउन प्लानर ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है. तीन साइट में एक भी फाइनल नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन