Bihar Flood 2022: भागलपुर में कोसी में ढहकर गिर रहे घर, कहारपुर व जहांगीरपुर वैसी में कटाव से त्राहिमाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2022 3:54 PM
बिहार के भागलपुर में बाढ़ की तबाही है. नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखंड का कहारपुर और रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर वैसी के लोग कोसी के भीषण कटाव से तबाह हैं. रोजाना यहां कई घर कोसी के अंदर समा रहे हैं.
बिहार में बाढ़ (Bihar Flood 2022) का संकट फिर एकबार मंडराया हुआ है. भागलपुर में कोसी में उफान के कारण कई गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. नवगछिया के लोग बाढ़ से त्राहिमाम हैं. अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखंड का कहारपुर और रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर वैसी के लोग कोसी के भीषण कटाव से तबाह हैं. रोजाना यहां कई घर नदी में विलीन हो रहे हैं. पीड़ित अपने घरों को तोड़कर पलायन को मजबूर हैं.
भागलपुर के नवगछिया में बाढ़ की तबाही का मंजर देखा जा सकता है. कहारपुर और जहांगीरपुर वैसी में रोज कई मकान कटाव की भेंट चढ़ रहे हैं. कई परिवार पिछले कुछ दिनों से बेघर हो गये हैं. वहीं कई परिवार ऐसे हैं जो अपने घर को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. उन्हें यह भय सता रहा है कि कभी भी उनका घर कोसी के गर्भ में समा सकता है. जल संसाधन विभाग के द्वारा बचाव कार्य भी चल रहा है.
जहांगीरपुर वैसी में कटाव की रफ्तार इतनी तीव्र है कि बचाव कार्य का कोई असर नहीं पड़ रहा है. ग्रामीण बेबसी से कोसी की रौद्र लीला देखने को मजबूर हैं. वो किसी तरह अपने घर में रखे सामानों को बचाने में जुटे हैं. वहीं महिलाएं कोसी से ये प्रार्थना करती दिखती हैं कि एक एक ईंट जुटाकर उन्होंने जो आशियाना बनाया है वो कोसी में ना समा जाए. बाढ़ पीड़ितों की यहां बहुत ही दयनीय स्थिति हुई है.
Also Read: RCP Singh को अपनी मर्जी से केंद्रीय मंत्री बनना पड़ा महंगा? पीएम मोदी की कृपा बताने पर जदयू हमलावर
कहारपुर और जहांगीरपुर वैसी का आलम कुछ ऐसा है कि लोग अपने घर को खुद ही यहां तोड़ते दिख जाते हैं. किसी तरह बच्चे और महिलाओं के साथ लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं. लोगों का घर-द्वार छूटा ही नहीं बल्कि टूट गया है. कोसी की इस तबाही के आगे प्रशासन भी बेबस ही दिख रही है. प्रशासन की तमाम तैयारी और प्रयास कोसी की तबाही के सामने बौनी साबित हो रही है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










