ePaper

Bihar Flood Photos: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, डूब गये घर तो छत पर फंसी जिंदगी, देखें तस्वीरें

Updated at : 01 Sep 2022 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Flood Photos: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, डूब गये घर तो छत पर फंसी जिंदगी, देखें तस्वीरें

Bihar Flood Updates: बिहार में बाढ़ से एकबार फिर हाहाकार मचा है. भागलपुर में बुधवार को गंगा का पानी डेंजर लेवल पार कर चुका है. बाढ़ का पानी शहरी क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है. देखें तस्वीरें...

विज्ञापन
undefined

गंगा-कोसी व उसकी सहायक नदियों में बेतहाशा पानी बढ़ने के कारण कोसी-सीमांचल व अंग क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है. मुंगेर, लखीसराय व भागलपुर के शहरी क्षेत्र सहित कटिहार व पूर्णिया के नये इलाकों में पानी घुसने लगा है.

undefined

कई जगहों पर सड़क टूट जाने के कारण आवागमन बाधित है. लोग मचान पर रहने को विवश हैं. भागलपुर के सबौर में बांध टूट जाने के बाद पलायन तेज हो गया है. लखीसराय व मुंगेर में भी विकट परिस्थिति है.

undefined

भागलपुर के सबौर व नाथनगर में विकट परिस्थिति है. लोग सुरक्षित जगहों की ओर निकल रहे हैं. बाढ़ पीड़ित शहर में शरण लिये हुए हैं. डीएम सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और कई निर्देश दिये.

undefined

भागलपुर के फरका पंचायत में मंगलवार को बांध टूटने से घोषपुर फरका व इंग्लिश गांव में पानी प्रवेश कर गया है. सबसे बुरा हाल फरका गांव का है. लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है.

undefined

भागलपुर के घोषपुर गांव में भी दर्जनों मकान में पानी प्रवेश कर गया है, गांव के आरपार पानी होने से एन एच 80 पर पानी का भारी दबाव है. जिनके घरों में पानी घुस चुका है वह ऊंचे स्थानों पर शरण लिये हुए हैं

undefined

सबौर क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है और बाढ़ पीड़ितों की सुधि लेने वाला कोई मसीहा अब तक मदद को आगे नहीं आया है. बाढ़ पीड़ितों का दर्द है कि वह खुले आसमान के नीचे बिना कोई सुविधा के दिन काट रहे हैं और गंगा मैया से वापस होने की गुहार लगा रहे हैं.

undefined

बाढ़ पीड़ित बताते हैं कि पांच दिन पूर्व घर में पानी समा गया है. पेड़ की छांव में रात-दिन काट रहे हैं. मवेशी के भोजन की चिंता है. जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

undefined

टीएमबीयू के लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी कैंपस स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल कैंपस में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. कई छात्राएं घर चली गयी हैं.

undefined

बाढ़ से बने विपरीत हालात के बीच भी बच्चियां स्कूल जाना बंद नहीं की हैं. एक तस्वीर सामने आयी जहां पानी के करंट में भी बच्चियां उतरकर स्कूल जा रही हैं.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन