Bihar Crime: दो पक्षों के बीच गहराया विवाद, एक-दूसरे पर तान दिया हथियार, पूरे इलाके में हड़कंप   

Published by :Preeti Dayal
Published at :11 May 2025 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime: दो पक्षों के बीच गहराया विवाद, एक-दूसरे पर तान दिया हथियार, पूरे इलाके में हड़कंप   

Bihar Crime: बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से है जहां दो पक्षों के विवाद ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. इसके बाद दोनों पक्षों ने हथियार लहराते हुए एक-दूसरे पर तान दिया. पुलिस ने इस पूरे घटना में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से सामने आई है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग हथियार लहराने लगे. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दरअसल, यह पूरा मामला गोराडीह थाना क्षेत्र के गंगटी गांव का है. यह घटना आज यानी कि रविवार को ही घटी.

मिट्टी भराई को लेकर दो पक्षों में विवाद

इस पूरे मामले में बताया जा रहा है कि, जमीन में मिट्टी भराई को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया और दोनों पक्ष के लोग हथियार लहराने लगे. इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर हथियार भी तान दिया. किसी तरह इस पूरी घटना की सूचना गोराडीह पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची.

पुलिस ने दोनों पक्ष से 5 लोगों को किया गिरफ्तार

गोराडीह पुलिस ने पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई की और दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान मौके से एक बंदूक एवं आधा दर्जन से अधिक देसी कट्टा के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद करने की जानकारी मिल रही है. वही, ग्रामीणों ने बताया कि, बंदूक लाइसेंसी है. बताया जाता है कि, मंटू यादव एवं प्रिंस यादव के परिजनों से मिट्टी भराई को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद में दोनों पक्ष हथियार का प्रदर्शन कर रहे थे. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है.

Also Read: Harsh Firing: बिहार में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग, जहानाबाद में दो को लगी गोली, एक की मौत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन