हो जाएं सावधान! बदलने वाला है मौसम का मिजाज, भागलपुर समेत चार जिलों में बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
हो जाएं सावधान! बदलने वाला है मौसम का मिजाज, भागलपुर समेत चार जिलों में बारिश की चेतावनी

आसमान में छाये बादल.

Bhagalpur Weather Update: गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद किसानों को दी गई विशेष सलाह.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित मिश्रा की रिपोर्ट

Bhagalpur Weather Update: भागलपुर समेत पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने 30 जून तक भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. मौसम में बदलाव से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

Bhagalpur Weather Update: चार जिलों में बारिश और मेघगर्जन के संकेत

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई जिले के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की भी संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

तापमान और नमी में रहेगा उतार-चढ़ाव

पूर्वानुमान के मुताबिक इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह के समय हवा में नमी 75 से 80 प्रतिशत और दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रहने की संभावना है. वहीं दक्षिण-पूर्वी दिशा से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

कमजोर मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अनुसार फिलहाल मानसून की स्थिति कमजोर बनी हुई है. ऐसे में किसानों को ऊंची भूमि में धान की बुआई नहीं करने की सलाह दी गई है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने की स्थिति में फसल प्रभावित हो सकती है.

किसानों के लिए जारी हुआ कृषि परामर्श

जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें मध्यम अवधि वाली धान की किस्मों का बिचड़ा गिराने की सलाह दी गई है. साथ ही बीजस्थली में पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए आवश्यकता अनुसार जीवनरक्षक सिंचाई करने को कहा गया है. यह मौसम आधारित कृषि परामर्श बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी किया गया है.
विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन