जनवरी के बाद फरवरी में भी कम ठंडक का अनुमान

- दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व सुबह का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री तक पहुंचा
जिले के तापमान में बढ़ोतरी बुधवार को भी जारी रहा. सुबह में हल्की धुंध के बाद दिनभर धूप खिली रही. दोपहर के समय अधिकतम तापमान एक अंक बढ़ कर 27 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सुबह का तापमान दो अंक बढ़कर 11.5 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रही. 3.5 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. जनवरी के बाद फरवरी में भी कम ठंड पड़ने की उम्मीद है. फरवरी के पहले सप्ताह में बीते वर्ष की तरह इस बार हल्की बारिश नहीं हुई. इस कारण भी गर्मी बढ़ रही है. हालांकि छह फरवरी से पछिया हवा की गति से तेजी आने से तापमान एक बार फिर से कम हो सकता है. लेकिन शीतलहर जैसी स्थिति अब नहीं रहने का अनुमान है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 05-09 फरवरी के मध्य जिले में आसमान आसमान हल्के बादल छाये रहेंगे, इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत और दोपहर में 35-40 प्रतिशत के आसपास रहेगी. पूर्वानुमान की अवधि में 04-10 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलेगी.
कद्दू व नेनुआ जैसे गरमा सब्जियों की करें बुआई : बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार, गरमा मौसम की सब्जियों जैसे-भिंडी, कद्दू, कदीमा, करेला, खीरा एवं नेनुआं की बुआई के लिए खेत की तैयारी करें. पिछात बोयी गयी गेहूं की फसल में खर-पतवार नियंत्रण के कार्य को प्राथमिकता दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




