सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला शिव कॉरिडोर, काशी-विश्वनाथ जैसी दिखेगी भव्यता, गंगा की धारा भी मुड़ेगी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Jan 2026 4:00 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bhagalpur Sultanganj Shiv Corridor: सुल्तानगंज में बिहार के पहले शिव कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. प्रशासन और रेलवे के बीच भूमि अदला-बदली के फैसले से वर्षों पुराना विवाद सुलझ गया है. गंगा तट पर बनने वाला यह कॉरिडोर श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने के साथ सुल्तानगंज की पहचान बदल देगा.

विज्ञापन

Bhagalpur Sultanganj Shiv Corridor: भागलपुर का सुल्तानगंज अब जल्द ही उज्जैन के महाकाल लोक और वाराणसी के काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह भव्य रूप में नजर आएगा. लंबे समय से भूमि विवाद में उलझी यह महत्वाकांक्षी योजना अब प्रशासन और रेलवे के बीच हुए भूमि आदान-प्रदान के निर्णय के बाद गति पकड़ने जा रही है. गंगा तट पर प्रस्तावित शिव कॉरिडोर, धर्मशाला और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए जिस जमीन की जरूरत थी, वह रेलवे के अधीन थी. इस कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी.

क्या प्रस्ताव तैयार किया गया

अब जिला प्रशासन ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए रेलवे को तीन अलग-अलग स्थानों पर ऑप्शनल जमीन देने का फैसला किया है. इसके तहत रेलवे की लगभग 17 एकड़ 47.625 डिसमिल भूमि के बदले जगदीशपुर हॉल्ट के पास 18.98 एकड़, बरारी क्षेत्र में 0.6 डिसमिल और सुल्तानगंज में एनएच स्थित आईबी के पास 0.7 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इससे रेलवे की जमीन खाली कराकर कॉरिडोर निर्माण का मार्ग आसान हो जाएगा.

प्रशासन की ओर से फ्री भूमि ट्रांसफर का प्रस्ताव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेज दिया गया है. विभागीय स्वीकृति मिलते ही औपचारिक लैंड एक्सचेंज की प्रक्रिया शुरू होगी और इसके बाद निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल जाएगी. इस कदम के बाद सुल्तानगंज में भी उज्जैन और वाराणसी की तर्ज पर शिव कॉरिडोर का सपना साकार हो सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम चल रहा

शिव कॉरिडोर के साथ-साथ गंगा नदी की पुरानी धारा को पुरानी सीढ़ी घाट की ओर मोड़ने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है. जल संसाधन विभाग इस परियोजना को पूरा कर रहा है. इसके पूरा होने पर श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों को उत्तरवाहिनी गंगा में सुरक्षित स्नान की सुविधा सीधे घाट के पास मिलेगी.

शिव कॉरिडोर सुल्तानगंज के धार्मिक और पर्यटन स्वरूप को पूरी तरह बदल देगा. इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और सुव्यवस्था मिलेगी. स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. परियोजना पूरी होने के बाद सुल्तानगंज एक बड़े आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी नई पहचान बनेगा.

इसे भी पढ़ें: गंगा पर बनेगा 4 किमी लंबा रेल पुल, विक्रमशिला से कटारिया तक बिछेंगी पटरियां, भागलपुर से झारखंड का सफर होगा आसान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन