भागलपुर के किसानों को मिली विशेष सुविधा, अब ड्रोन से करेंगे उर्वरक का छिड़काव

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 27 Apr 2025 4:40 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bhagalpur News: भागलपुर जिले को भी वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक व तरल उर्वरक के छिड़काव की योजना मिली है. किसानों को अनुदानित दर पर छिड़काव कराने की सुविधा मिलेगी. कृषि विभाग ने योजना के क्रियान्वयन के लिए भागलपुर को 5.87 लाख खर्च करने की स्वीकृति दी है. इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि कम पूंजी व कम समय में फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा सकेगी. जिले में 2,400 एकड़ में लगी फसलों पर छिड़काव कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

संजीव झा /Bhagalpur News: भागलपुर के किसानों को अब विशेष सुविधा मिलेगी. अब उनके फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव ड्रोन से किया जाएगा. हालांकि कृषि विभाग ने राज्य के सभी जिलों में ड्रोन द्वारा फसलों पर कीटनाशक व तरल उर्वरक का कम समय में ज्यादा क्षेत्र में छिड़काव किया जा सके, इस दिशा में काम कर रहा है. भागलपुर में अब ड्रोन से कीट, व्याधि, खरपतवार नियंत्रण के लिए कीटनाशक, फफूंदनाशक, अन्य रसायन का छिड़काव किया जा सकेगा. इसके साथ ही एनपीके, एनपीके कनसोटिया, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सूक्ष्म पोषक तत्वों व अन्य उर्वरकों का भी छिड़काव किया जा सकेगा.

आधा भुगतान सरकार करेगी

इस योजना अंतर्गत इच्छुक किसानों को अनुदानित दर पर ड्रोन से छिड़काव की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. कृषि निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा निर्धारित छिड़काव शुल्क का 50 प्रतिशत या अधिकतम 240 रुपये प्रति एकड़ का भुगतान संबंधित सेवा प्रदाता को देय होगा. शेष छिड़काव शुल्क का भुगतान किसानों द्वारा संबंधित सेवा प्रदाता को किया जायेगा.

इन किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर निबंधित कृषक ही इस कार्यक्रम के लिए पात्र होंगे. राज्य के किसान कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन अपने क्षेत्र के लिए कर सकते हैं. एक किसान को अधिकतम 15 एकड़ के लिए अनुदानित दर पर छिड़काव की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. एक किसान अधिकतम दो छिड़काव के लिए अनुदान का लाभ ले सकेंगे. फसलों के पीक सीजन की अवधि में सभी सेवा प्रदाता को अपने आवंटित जिलों में कम से कम दो ड्रोन व ड्रोन पायलट रखना अनिवार्य होगा.

Also Read: Bihar News: पटना के 18.7 प्रतिशत वोटर नहीं कर पाते मतदान, सर्वे में हुआ चौकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन