Video: नवगछिया में टूटने के कगार पर इस्माइलपुर-बिंदटोली रिंगबांध! कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराया
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 11 Aug 2025 6:12 PM

Video: भागलपुर के नवगछिया में इस्माइलपुर-बिंदटोली रिंगबांध फिर एकबार ध्वस्त होने के कगार पर है. जिससे गोपालपुर और रंगरा प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का खतरा अब मंडराने लगा है.
बिहार के भागलपुर जिले में गंगा तबाही मचा रही है. नवगछिया में भी गंगा का रौद्र रूप दिख रहा है. पिछले साल की तरह इसबार भी इस्माइलपुर बिंदटोली रिंगबांध पर खतरा बढ़ने लगा है. रिंगबांध ध्वस्त होने के कगार पर है. बांध कटना शुरू हो चुका है. इस्माइलपुर गोपालपुर बिंद टोली में तटबंध टूटने से कई गांवों में पानी घुस सकता है. गोपालपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं. रंगरा प्रखंड के गांवों में भी पानी फैलने की संभावना है. लोगों के अंदर भय बना हुआ है. पिछले साल 20 अगस्त को तटबंध 7 और 8 के बीच ध्वस्त हुआ था और कई गांवों में पानी घुस गया था. इसबार उससे आगे पूरब की ओर स्पर संख्या 8 और 9 के बीच डैमेज हो रहा है.
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में बाढ़ के हालात
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) August 11, 2025
इस्माइलपुर बिंदटोली रिंगबांध के स्पर संख्या 8 और 9 के बीच कटना शुरू. कई गांवों में पानी फैलने का खतरा बढ़ा.
वीडियो: अंजनी कुमार कश्यप pic.twitter.com/VAvDNld2xk
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए