भागलपुर मंडी अपडेट : सोने में नरमी, चांदी, दाल और अनाज के भाव रहे स्थिर
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

ज्वेलरी शोरूम में आभूषण देखती महिला.
Mandi Update : भागलपुर मंडी में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली, जबकि चांदी के भाव स्थिर रहे। दाल और अनाज के दाम में राहत से उपभोक्ताओं को राहत मिली.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
Mandi Update : भागलपुर की मंडियों से आम लोगों के लिए राहत और चिंता दोनों वाली खबर सामने आई है. जहां सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है, वहीं चांदी अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. दूसरी ओर दाल, अनाज और खाद्य पदार्थों के ज्यादातर भाव स्थिर रहने से घरेलू बजट को कुछ राहत मिली है.
सर्राफा बाजार में सोने की चमक थोड़ी फीकी
भागलपुर के सर्राफा बाजार में पिछले करीब 20 दिनों से सोना और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले छह दिनों तक कीमतें लगभग स्थिर रहीं, लेकिन अब सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल 24 कैरेट सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है.
Mandi Update : दाल और अनाज बाजार ने दी राहत
दलहन बाजार में चना और मसूर दाल के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. चना और मसूर दाल 72 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है. अरहर दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रही है, जबकि मूंग दाल 98 रुपये प्रति किलोग्राम और कलाई दाल 105 से 115 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है.
अनाज बाजार में भी कीमतों में अधिक बदलाव नहीं हुआ है. आटा 35 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है. कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के अनुसार 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा की कीमत 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम बनी हुई है.
तेलहन बाजार में जारी है तेजी
खाद्य तेलों की कीमतों में पिछले पंद्रह दिनों से बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है. 15 लीटर वाले मंगल तेल का डिब्बा 2400 रुपये से बढ़कर 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं रिफाइन तेल की कीमत 13 लीटर के डिब्बे पर 2350 से 2450 रुपये के बीच बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा
आगे और बदल सकते हैं बाजार के समीकरण
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शादी-ब्याह के मौसम और बाजार में आपूर्ति की स्थिति के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव संभव है. मांग बढ़ने की स्थिति में कुछ विशेष उत्पादों की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है. फिलहाल आम उपभोक्ताओं की नजर सर्राफा बाजार और खाद्य तेलों की कीमतों पर टिकी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










