मायागंज अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर हटाये गये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2024 9:29 PM
- एक सुरक्षा गार्ड द्वारा मरीज का मोबाइल चुराने की घटना सीसीटीवी में कैद, फिर शुरू हुआ विवाद
वरीय संवाददाता, भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी समंता ने अपने सुपरवाइजर चंचल कुमार शुक्ला को हटा दिया है. मामले पर अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली कि एजेंसी ने अपने सुपरवाइजर को हटा दिया है. नये सुपरवाइजर कौन बने हैं, इसकी लिखित जानकारी अब तक नहीं दी गयी है. अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि हेल्थ प्रबंधकों के साथ विवाद के बाद अधीक्षक से सुपरवाइजर को हटाने की लिखित शिकायत की गयी थी. गुरुवार को भी एक रिमाइंडर लेटर भेजा गया है. क्या है मामला : पांच दिन पहले मायागंज अस्पताल के एचडीयू वार्ड से एजेंसी के एक सुरक्षाकर्मी द्वारा मरीज का मोबाइल चोरी किया गया. इसका सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है. इस संबंध में जब एक हेल्थ प्रबंधक ने सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर चंचल कुमार शुक्ला से पुछताछ की, तो उन्होंने अपना गलती स्वीकार नहीं की. इसके बजाय अस्पताल प्रबंधकों को ही जिम्मेदार ठहराने लगे. इसके बाद अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी गयी. पत्र में कहा गया कि अस्पताल में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है. एजेंसी द्वारा एक ही सुरक्षा गार्ड से दो व तीन पालियों में ड्यूटी करवाया जाता है. इस कारण सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर सोते रहते हैं. सुरक्षा एजेंसी से पहले कई बार ड्यूटी रोस्टर की मांग की गयी है. आज तक यह नहीं दिया गया. इस कारण अस्पताल का सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी समंता ने अपने सुपरवाइजर को हटाने की बात अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा को कही. एजेंसी के पदाधिकारी अधीक्षक से मिलने गये थे. वहीं सुपरवाइजर चंचल कुमार शुक्ला को हटाने को लेकर सहमत हो गये .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










