भ्गागलपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्य अभियंता ने किया कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण

Author Vipin Thakur|Edited by System
Updated:
विज्ञापन
भ्गागलपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्य अभियंता ने किया कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण

ज्ञानी दास टोला में कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता ई जयप्रकाश पासवान.

Bhagalpur Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है और प्रशासन अलर्ट मोड में है. 20 करोड़ की लागत से चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य अभियंता ने आबादी वाले हिस्सों में तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

गोपालपुर (भागलपुर) से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट

Bhagalpur Flood Alert: गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में सोमवार को मुख्य अभियंता ई. जयप्रकाश पासवान ने रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानी दास टोला में चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया. करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से चल रही इस परियोजना में आबादी वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

300 मीटर आबादी वाले क्षेत्र को मिली सर्वोच्च प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ई. जयप्रकाश पासवान ने अधिकारियों और कार्य एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां लगभग 300 मीटर क्षेत्र में बड़ी आबादी निवास करती है, वहां कटाव निरोधी कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए. उन्होंने कहा कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Bhagalpur Flood Alert: गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष जोर

मुख्य अभियंता ने कार्य एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. अधिकारियों के अनुसार ज्ञानी दास टोला और झल्लू दास टोला क्षेत्र में अब तक लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि पूरे प्रोजेक्ट को 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

अभियंताओं की टीम रही मौजूद

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार, सहायक अभियंता ई. अमितेश कुमार, ई. ब्रजकिशोर भारती तथा जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार सहित विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. सभी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए.

इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का भी हुआ निरीक्षण

इधर अधीक्षण अभियंता ई. सुबोध चौधरी ने इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण किया. उन्होंने स्पर संख्या 7-8 और स्पर संख्या 8-9 के बीच चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी कटाव संभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. विभाग का प्रयास है कि समय रहते सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कर संभावित खतरे को टाला जा सके.

ये भी पढ़े : बांका में कब मिलेगी गर्मी से राहत? बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले 48 घंटे का मौसम

विज्ञापन
Vipin Thakur

लेखक के बारे में

By Vipin Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन