बिहार में ट्रक ड्राइवर ने पहले शादी तुड़वाई फिर चलती ट्रक में लूट ली इज्जत, युवती को रास्ते में उतारकर भागा

सांकेतिक फोटो
Bihar Crime News: बिहार में एक ट्रक ड्राइवर के फोन कॉल्स ने युवती की शादीशुदा जिंदगी तबाह की. उसके बाद वो मायके गयी तो ट्रक ड्राइवर ने झांसे में फंसाकर उसकी इज्जत भी लूट ली.
भागलपुर में एक ट्रक ड्राइवर ने चलती ट्रक में युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाया. ट्रक चालक के कारण शादीशुदा महिला का पहले उसके पति से रिश्ता खराब हुआ. उसके बाद जब वो बेसहारा हुई तो ट्रक चालक ने करीबी बढ़ा ली. झांसे में रखकर महिला को उसने मायके से बुलाया और ट्रक में बैठाकर रास्ते में उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए. थोड़ी दूरी पर ले जाकर महिला को ट्रक से उतारा और फरार हो गया. आरोपित ट्रक ड्राइवर मो. विक्की है. महिला ने पुलिस थाने जाकर आरोपी पर केस दर्ज कराया है.
चलती ट्रक में जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
भागलपुर के जगदीशपुर स्थित बाइपास थाना क्षेत्र में विगत 13 मार्च को एक महिला के साथ चलती ट्रक में शारीरिक संबंध बनाने और बीच रास्ते में ही उसे उतार कर भागने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़िता की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर महिला थाना में केस दर्ज कराया गया है. इसमें खिरीबांध निवासी मो. विक्की नामक ट्रक चालक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
ALSO READ: बिहार में भी पत्नी के टॉर्चर से परेशान युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अपने दर्द को खुलकर लिखा
फोन के चक्कर में दो महीने में टूटी शादी
पीड़ित महिला द्वारा महिला थाना में दिये गये आवेदन में उल्लेख किया है कि चार साल पूर्व उनकी शादी पुरैनी के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी. पर शादी के बाद खिरीबांध का रहने वाला मो. विक्की लगातार उसे फोन करने लगा. इस वजह से दो महीने में ही उसकी शादी टूट गयी. शादी के बाद वह अपने मायके में ही रहने लगी. मो विक्की से उसकी फोन पर बातें होने लगी. मो. विक्की ने उसे शादी का झांसा भी दिया.
पैसे लेकर बुलाया और ट्रक में बैठाकर भागा
पीड़िता ने आवेदन में लिखा कि इस बीच 13 मार्च को मो. विक्की ने दो हजार रुपये की सख्त जरूरत बतायी और उसे पैसा लेकर बैजानी आने को कहा. वह देर शाम पैसे लेकर बैजानी पहुंच गयी. जहां मो. विक्की ट्रक लेकर आया और ट्रक का गेट खोलकर उसे पैसे लेने के बहाने ट्रक पर जबरन बैठा लिया. इसी दौरान मो. विक्की ने ट्रक स्टार्ट कर दिया और वहां से उसे लेकर कहीं जाने लगा.
ट्रक के अंदर लूटी इज्जत
महिला का आरोप है कि ट्रक में जबरन बैठाकर मो. विक्की ने जबरदस्ती उसके साथ शारिरिक संबंध बनाया. इधर, उसके परिजनों को इसकी भनक हुई तो उन्होंने विक्की के ट्रक का पीछा किया. यह देख विक्की ने उसे टूटा पुल के पास ट्रक से नीचे उतार दिया और मौके से फरार हो गया. जिसके बाद उसके परिजन उसे घर लेकर आ गये. परिजनों के कहने पर उन्होने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर मामले में केस दर्ज करवाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




