bhagalpur news. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से बिना मंजूूरी हुई खिलाड़ियों की नीलामी, भागलपुर क्रिकेट लीग पर रोक

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में शनिवार को आइपीएल के तर्ज पर भागलपुर क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन चार का दो रोमांचक मैच खेला गया था
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में शनिवार को आइपीएल के तर्ज पर भागलपुर क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन चार का दो रोमांचक मैच खेला गया था. दूसरे ही दिन रविवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने फरमान जारी कर बीसीए लीग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी. बताया जा रहा है कि बीसीए से बिना मंजूरी के खिलाड़ियों की नीलामी की गयी. बीसीएल लीग को लेकर मानक को पूरा नहीं किया गया. भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) सूत्रों के अनुसार बीसीए के वरीय अधिकारी ने मेल से पत्र भेजकर बीसीएल लीग के बारे में मान्यता संबंधित जानकारी मांगी. बीडीसीए ने मेल से भेजे जवाब में कहा कि बीसीएल को किसी प्रकार की मान्यता बीडीसीएल से नहीं दी गयी है. मामला प्रकाश में आने के बाद बीसीएल लीग के आयोजन पर रोक लगा दी गयी है. बीसीए के सूत्रों के अनुसार बिना अनुमति के आयोजन कराने पर नियम संगत कार्रवाई हो सकती है. कुछ बीसीएल लीग में खेल रहे क्रिकेटरों पर भी गाज गिर सकती है. बीसीए मामले में पूरी जानकारी इकट्ठा कर रहा है. दूसरी तरफ बीसीएल लीग के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि मौसम खराब रहने के कारण मैच रोका गया है. किसी प्रकार का कोई मामला नहीं है. दो से तीन दिन में मैच शुरू होगा.
बीसीसीआइ से लिखित शिकायत की बताया जा रहा है कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के एक जिम्मेदार ने सैंडिस में चल रहे बीसीएल लीग मामले में बीसीसीआइ से शिकायत की है कि बिना मंजूरी के आयोजन किया जा रहा है. बीसीए से बिना मंजूरी के ही खिलाड़ियों की नीलामी की गयी. इसके अलावा कई और गंभीर आरोप लगाया है. इस बाबत बीसीसीआइ ने बीसीए के जिम्मेदार को पत्र भेज कर मामले में जानकारी मांगी है. कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस बाबत बीसीए के जिम्मेदार ने भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को मेल से पत्र भेजकर जानकारी मांगी. इसे लेकर जिला एसोसिएशन ने रविवार को भेजे जवाब में कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गयी. साथ ही पत्र में मामले में अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई के लिए बीसीए से मार्गदर्शन मांगी है.मैच देखने आये दर्शक लौटे
रविवार की छुट्टी में दर्शक बड़ी संख्या में सैंडिस स्टेडियम बीसीएल लीग देखने पहुंचे थे, लेकिन निराश होकर स्टेडियम से निकल गये. हालांकि, बीसीएल लीग से जुड़े लोगों ने दर्शकों को बताया कि मौसम खराब होने के कारण पिच पर नमी है. इस वजह से मैच नहीं हो पा रही है. पिच के पीछे क्या खेल चल रहा है, इसे बताने से हर कोई बच रहा था. प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी भी किनारे-किनारे थे. कुछ खिलाड़ी बीसीए की कार्रवाई के डर से मैदान में नहीं दिखे.
दूसरे राज्य व अलग-अलग जिला के खिलाड़ी भी हैं शामिल सूत्रों के अनुसार भागलपुर के अलावा दूसरे राज्य व सूबे के विभिन्न जिला के नामचीन खिलाडी भी बीसीएल लीग के लिए नीलामी हुए हैं. उन खिलाड़ी की बोली सबसे ज्यादा लगी थी. बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में रणजी, विजय हजारे, मुन्ना मुश्ताक क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले चुके खिलाड़ी भी खेल रहे थे. उन खिलाड़ियों ने बीसीए से खेलने के लिए अनुमति तक नहीं ली थी. ऐसे में भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों पर सवाल उठने लगा है.आइपीएल की तर्ज पर आयोजन
मैच का लाइव प्रसारण किया जा रहा था
चौका-छक्का लगने पर चीयरलीडर की व्यवस्थाअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर चारू शर्मा ने नीलामी कार्यक्रम का किया था संचालन
आठ टीम के कुल 136 खिलाड़ियों की हुई थी नीलामीप्रतियोगिता के आरंभ होने से एक दिन पहले सैंडिस स्टेडियम में हुआ था समारोह
बीसीसीआइ का फरमान जिला से लेकर राज्य स्तर पर होने वाले क्रिकेट लीग के आयोजन पर रोकखिलाड़ियों की नीलामी नहीं कर सकते
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमतिदूसरे फॉर्मेट पर प्रतियोगिता का आयोजन संभाव
बीसीसीआइ या बीसीए से मान्यता प्राप्त खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लेना होगा एनओसीमैच के आयोजन को लेकर विकल्प पर जोर
बीसीए से प्रतियोगिता शुरू करने के लिए लेनी होगी अनुमति
सबसे पहले बीसीएल लीग को करना पड़ सकता है स्थगितप्रतियोगिता का नाम बदल कर हो सकता है मैच शुरू
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी बीसीए के अधिकारी से संपर्क कर मैच शुरू करने को लेकर अनुरोध किया
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




