BHAGALPUR : रशलपुर थाना क्षेत्र के खोजवा पोखर में मिला अज्ञात शव
Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन
रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजवा पोखर में सोमवार की सुबह उपलाता हुआ एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
विज्ञापन
कहलगांव, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :
रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजवा पोखर में सोमवार की सुबह एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह स्थानीय लोगों ने पोखर में शव को पानी में तैरते देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत रसलपुर थाना पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोखर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी. घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. लोगों के बीच शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. रसलपुर थाना पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया की जाएगी. शव मिलने की घटना के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










