Bhagalpur News: अमखोरिया की टीम ने कबीरपुर को 33 रनों से हराया

Updated at : 18 Feb 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: अमखोरिया की टीम ने कबीरपुर को 33 रनों से हराया

प्रखंड के बिहारीपुर स्थित अक्षय क्रीड़ा के ऐतिहासिक मैदान पर चल रहे विनोद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का अंतिम सेमीफाइनल जबरदस्त रहा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाथनगर.

प्रखंड के बिहारीपुर स्थित अक्षय क्रीड़ा के ऐतिहासिक मैदान पर चल रहे विनोद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का अंतिम सेमीफाइनल जबरदस्त रहा. इस दौरान अमखोरिया की टीम ने कबीरपुर को 33 रन से हराया. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमखोरिया की टीम निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनायी. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कबीरपुर ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 165 रन ही बना सकी.

मैन ऑफ द मैच का खिताब रोबिन को मिला

मैन ऑफ द मैच का खिताब रोबिन को दिया गया. रोबिन ने महज 40 गेंद में 67 रन की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, चार ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके. अंपायर की भूमिका में शशि रमण व लक्ष्मण कुमार थे. वहीं, कमेंटेटर के रूप में सुदर्शन व अमरेंद्र ने रोचक कमेंट्री की. स्कोरर की भूमिका में आशीष कुमार थे. मौके पर उपेंद्र मंडल, योगेंद्र मंडल, विक्की कुमार, विजेंद्र कुमार, रंजन कुमार, देवराज विक्रम, अजय मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन