bhagalpur news.टीएमबीयू गणित विभाग में एलुमनी मीट, नवंबर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का प्रस्ताव पारित

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news.टीएमबीयू गणित विभाग में एलुमनी मीट, नवंबर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का प्रस्ताव पारित

गणित विभाग में एलुमनी मीट का आयोजन.

विज्ञापन

– शामिल हुए देश विदेश से पूर्व छात्र, देखते ही बन रहा था उत्साह

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के गणित विभाग में सोमवार को एलुमनी मीट का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व एवं वर्तमान छात्रों के साथ प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीन सामाजिक विज्ञान संकाय प्रो. कुमारी सुदामा यादव, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डी.एन. सिंह, डीन वाणिज्य संकाय सह रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पुर्वे, विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार साह, प्रो. यमुना प्रसाद एवं प्रो. बिजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में देश-प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यरत पूर्व छात्र शामिल हुए. इनमें डॉ. डी.एन. गरैं, प्रो. रफीकुल हसन, डॉ. मुकेश कुमार मधुकर, प्रो. मृत्युंजय कुमार झा, दिनेश चंद्र साहा, डॉ. सत्यम शरणम, डॉ. रुपेश कुमार झा, डॉ. बेदानंद शर्मा, डॉ. कमला परी, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. पुष्प कुमार राय, डॉ. शालिनी, डॉ. प्रदीप कुमार साह, डॉ. प्रीति कुमार, डॉ. संदीप सुमन, डॉ. सुबोध कुमार साह एवं डॉ. मुकेश कुमार समेत कई अन्य शामिल रहे. इसके अलावा प्रो. नेसार अहमद, प्रो. इकबाल अहमद, प्रो. जगधर मंडल, डॉ. अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, डॉ. बलराम प्रसाद सिंह, डॉ. अंबिका कुमार, प्रो. निशा झा, प्रो. दीपो महतो, डॉ. रविशंकर प्रसाद, डॉ. के.के. मंडल एवं डॉ. निरलेश कुमार की उपस्थिति रही. आयोजन सचिव डॉ. संदीप सुमन के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन हुआ. वक्ताओं ने छात्रों को अपने अनुभव साझा करने, नेटवर्किंग बढ़ाने और विश्वविद्यालय के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रीना भारती, दीपक कुमार, सृष्टि कुमारी, आकाश कुमार, प्रियंका मधु, रोशन कुमार, खुशी कुमारी, निशा गुप्ता, गायत्री कुमारी सहित कई छात्रों ने भाग लिया. अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. अरविंद कुमार साह ने नवंबर में गणित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली. अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रफीकुल हसन ने किया.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन