कोरोना संक्रमित मरीज की चेन के सभी 30 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Apr 2020 1:36 AM

विज्ञापन

बिहपुर में 22 अप्रैल को पायी गयी कोरोना संक्रमित महिला की चेन से जुड़े सभी 30 लोगों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इस खबर से लोगों ने राहत की सांस ली है. कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद 23 अप्रैल को मरीज की चेन के 30 सहित कुल 33 लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया था

विज्ञापन

नवगछिया : बिहपुर में 22 अप्रैल को पायी गयी कोरोना संक्रमित महिला की चेन से जुड़े सभी 30 लोगों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इस खबर से लोगों ने राहत की सांस ली है. कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद 23 अप्रैल को मरीज की चेन के 30 सहित कुल 33 लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि 23 अप्रैल को जांच में भेजे गये सभी 33 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उन्होंने बताया कि सोमवार को भी 17 लोगों का सैंपल जांच के लिये लिया गया है. इनमें 12 स्वास्थ्य कर्मी व पांच अन्य लोग हैं. नारायणपुर पीएचसी में नौ लोगों की हुई जांचनारायणपुर.

पीएचसी में सोमवार को डाॅ दीपक कुमार व डाॅ विनोद कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने बाहर से आये नौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. पीएचसी प्रभारी डाॅ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि सभी स्वस्थ पाये गये. सभी को एहतियातन अपने घर में रहने और गुनगुना पानी पीने की सलाह दी गयी है. छोटू हत्याकांड के आरोपित दे रहे केस उठाने की धमकी- पीड़ित ने पुलिस से की फरियादफोटो भी हैनवगछिया.

पकड़ा निवासी देवपूजन भारती उर्फ छोटू की अपराधियों ने छह फरवरी को एनएच 31 पर पकड़ा मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के चार माह बाद भी सभी आरोपितों को गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. मृतक की पत्नी रिंकू देवी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. तीन आरोपित खगेश सिंह, तीनो सिंह वह महेश मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन मुख्य आरोपित मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू, बाल किशोर सिंह व ब्रज किशोर सिंह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आये हैं. मृतक की पत्नी का आरोप है कि बाहर घूम रहे आरोपित लगातार केस उठाने की धमकी दे रहे हैं.

मंटू सिंह हर दिन कभी सब्जी वाले से तो कभी दूध वाले से धमकी भरा संवाद घर पर भेजा जा रहा है. वह केस नहीं उठाने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है. कई बार पुलिस से भी शिकायत कर चुकी हूं. घटना की जानकारी डीजीपी को भी दी गयी है. कहते हैं थानाध्यक्षनवगछिया के थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि देवपूजन हत्याकांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

नारायणपुर में सैरात की बोली लगेगी कलनारायणपुर . अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को कोसी नदी के सुखाड़ घाट, गंगा नदी के चकरामी घाट व माघी पूर्णिमा को लेकर तीनों सैरात की बोली लगेगी. यह जानकारी सीओ रामजपी पासवान ने दी. भैंस के हमले से महिला जख्मीनारायणपुर. रायपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक भैंस के हमले में महेंद्र पासवान की पत्नी शिरोमणि देवी जख्मी हो गयी. उसका इलाज ग्रामीण चिकित्सक से कराया गया. वह अब खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन