भागलपुर को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस : अहमदाबाद तक का सफर हुआ आसान, 28 अगस्त से शुरू होगा परिचालन

Updated:
विज्ञापन

अमृत भारत एक्स्प्रेस

अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। जानें ट्रेन का समय, रूट और कोच की पूरी जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

भागलपुर : अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब भागलपुर तक कर दिया गया है. ट्रेन संख्या 19423/19424 का परिचालन 26 अगस्त 2026 से अहमदाबाद और 28 अगस्त से भागलपुर से शुरू होगा. यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी. प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से और शुक्रवार को भागलपुर से इसका परिचालन होगा.

इस ट्रेन के भागलपुर तक विस्तार की खबर प्रभात खबर ने जून में पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के हवाले से सबसे पहले प्रकाशित की थी. इसके बाद मालदा मंडल से ट्रेन के भागलपुर तक विस्तार को लेकर व्यवहार्यता रिपोर्ट मांगी गयी थी. मंडल की ओर से भागलपुर के अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गयी थी.

Image

अहमदाबाद से बुधवार, भागलपुर से शुक्रवार को रवाना होगी

ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से शाम 6:30 बजे रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर-अहमदाबाद 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4:45 बजे भागलपुर से रवाना होगी और रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

22 डिब्बों की होगी ट्रेन

अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 डिब्बे होंगे. इसमें 11 शयनयान, आठ सामान्य, एक भोजनयान और दो एसएलआरडी डिब्बे शामिल होंगे. ट्रेन दोनों दिशाओं में करीब 1976 किलोमीटर की दूरी लगभग 36 घंटे में तय करेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अहमदाबाद-भागलपुर मार्ग में ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज में रुकेगी.

भागलपुर से इस ट्रेन के परिचालन से गुजरात और बिहार के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी. खासकर भागलपुर और आसपास के यात्रियों को अहमदाबाद समेत मार्ग के कई प्रमुख शहरों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी.


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन