अडाणी पावर प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग
Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन
युवा जदयू के प्रदेश सचिव जयप्रकाश भारती ने शनिवार को पीरपैंती विधानसभा विधायक मुरारी पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की
विज्ञापन
भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट
युवा जदयू के प्रदेश सचिव जयप्रकाश भारती ने शनिवार को पीरपैंती विधानसभा विधायक मुरारी पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अडाणी पावर प्लांट में बिहार के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक रोजगार देने की मांग उठाई, ताकि पलायन पर रोक लग सके और स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर मिल सकें. मुलाकात के दौरान जयप्रकाश भारती ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने वित्त रहित अनुदानित डिग्री एवं इंटर कॉलेजों में कार्यरत कर्मियों को परीक्षा परिणाम आधारित अनुदान के स्थान पर वेतनमान देने की मांग भी रखी. उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि इस विषय को आगामी मानसून सत्र में मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए. इस पर विधायक मुरारी पासवान ने आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की समस्या ही उनकी समस्या है और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जनहित मुद्दों पर भी चर्चा की गई.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










