आफत: बुजुर्गों से छुटकारा पाने के लिये अस्पताल में छोड़कर भाग रहे हैं परिजन

Updated:
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित न हो जाए इसका खौफ सभी लोगों में है. वहीं, बिहार के भागलपुर जिले में अजीबों-गरीब मामला देखने को मिल रहा है. कुछ लोग ऐसे है जो अपने बुजुर्ग माता-पिता को अस्पताल में लेकर छोड़ दे रहे है. यहां पर कुछ लोगों के लिये अपने बुजर्ग बीमार पिरजनों से छुटकारा पाने का साधन बन गया है.

विज्ञापन

भागलपुर. कोरोना वायरस से संक्रमित न हो जाए इसका खौफ सभी लोगों में है. वहीं, बिहार के भागलपुर जिले में अजीबों-गरीब मामला देखने को मिल रहा है. कुछ लोग ऐसे है जो अपने बुजुर्ग माता-पिता को अस्पताल ले जाकर छोड़ दे रहे है. यहां पर कुछ लोगों के लिये अपने बुजर्ग बीमार परिजनों से छुटकारा पाने का साधन बन गया है. बता दें कि भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल जहां रहने के साथ भोजन व इलाज की सुविधा हर किसी को मुफ्त मिलती है. मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को अस्पताल लेकर परिजन आते हैं, और छोड़कर चले जाते है. ऐसे लोगों के निवाला पर कोरोना आफत बन कर आया है. इन लोगों को अब गली में कोई भटकने नहीं देता है. अपनी जिंदगी की रात किसी पेड़ के नीचे गुजारने को यह विवश है.

भोजन का समय हुआ, तो सामान रख दौड़ पड़ी बुजुर्ग

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का परिसर तेज धूप में पेड़ के नीचे अपने सामान को लेकर एक बुजुर्ग महिला बैठी थी. अचानक वह उठी और अस्पताल की अंदर दौड़ पड़ी. करीब 10 मिटन बाद अपने हाथ में भोजन लेकर वापस लौटी. पूछने पर कहती है कुछ दिन पहले घर से अस्पताल इलाज कराने के लिये कुछ लोगों ने यहां पहुंचा दिया. तब से यही है. परिवार का इंतजार है. वहीं, पेड़ के नीचे लेटी एक अन्य महिला शांत थी. जब सामने भोजन दिखा, तो वह भी सामान को छोड़ कर खाना लाने के लिये भागी. भोजन करते-करते जब उससे घर के बारे में पूछा गया, तो वह रो पड़ी. बोली हमारे लिये तो सब मर गये है. यह कहकर रोने लगी. इसके बाद रोते-रोते खाना खाने लगी.

सड़क किनारे पेड़ बन जाता है घर, भोजन के लिये मारामारी

कोरोना वायरस के कारण लोग अपने घर के दरवाजे भी मुश्किल से खोल रहे है. ऐसे लोग किसी के घर के सामने बैठ जाते थे. तो भोजन मिल जाता था. अब यह सेवा इनको नहीं मिल पाती. कई दिनों तक भोजन नसीब नहीं हो पाता है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन