ePaper

Bhagalpur News. भागलपुर से अयोध्या, प्रयागराज के लिए चलेंगी एसी बसें

Updated at : 02 Jan 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. भागलपुर से अयोध्या, प्रयागराज के लिए चलेंगी एसी बसें

भगालपुर से प्रयागराज के चलेंगी बसें.

विज्ञापन

– पथ परिवहन निगम को अगले दो माह में मिलने वाली है 22 बसें

-विभिन्न राज्यों के पर्यटक स्थलों तक परिचालन की चल रही है चर्चा

भागलपुर : भागलपुर पथ परिवहन निगम अयोध्या, प्रयागराज, सिलीगुड़ी सहित दूसरे राज्यों के विभिन्न शहरों के लिए 22 बसों का परिचालन करने जा रहा है. इनमें 11 एसी व 11 नॉन एसी बसें होंगी. परिवहन मुख्यालय की ओर से भागलपुर पथ परिवहन निगम को अगले दो माह में बसों की आपूर्ति की जायेगी. यह पहला अवसर है जब भागलपुर डिपो को एसी बसें मिल रही है.

पथ परिवहन निगम भागलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि इन बसों को किस रूट पर चलाया जायेगा, अभी तक इसका फैसला नहीं लिया जा सका है. रूट निर्धारण पर चर्चा चल रही है. उन्होंने बताया कि एसी बसों का परिचालन अयोध्या, प्रयागराज, सिलीगुड़ी सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटक स्थलों के लिए किया जा सकता है. यह भी बताया कि मुंगेर व जमुई डिपो से भी बसों का परिचालन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन