ePaper

नवगछिया व इस्माइलपुर में भाजपा का धरना

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
नवगछिया व इस्माइलपुर में भाजपा का धरना

बीडीओ को दिया ज्ञापन नवगछिया : भाजपा ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी व संचालन नगर भाजपा के अध्यक्ष मुकेश राणा कर रहे थे. धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल यादव ने राज्य सरकार व गोपालपुर विधानसभा से […]

विज्ञापन

बीडीओ को दिया ज्ञापन

नवगछिया : भाजपा ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी व संचालन नगर भाजपा के अध्यक्ष मुकेश राणा कर रहे थे. धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल यादव ने राज्य सरकार व गोपालपुर विधानसभा से चुने गए जनप्रतिनिधि व भागलपुर जिले के सांसद पर जमकर भड़ास निकाली. भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा कि राशन कार्ड के लिए सभी प्रखंड के अंचल में आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए काउंटर बढ़ाने और अनुमंडल कार्यालय में राशन कार्ड के आवेदन के लिए सभी प्रखंड में प्रत्येक दिन
आवेदन जमा करने का प्रबंध करें, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो. नवगछिया प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष बबलू चौधरी ने पांच सूत्री मांगों को लेकर नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन को एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर नवगछिया भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी, मुकेश राणा, विनोद मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, सुबोध सिंह कुशवाहा, पुलकित सिंह, गुंजन कुमार सिंह ( सज्जन जी), विजय कुमार चौधरी धीरज कुमार सिंह, सलिल कसेरा, साहेब यादव, मनीष कुमार, पूनम चौरसिया, दिनानाथ झा, प्रभाष जी, रविश भारती, श्रवण व अन्य कई कार्यकार्ताओं ने सहयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन