दुसाहस : घर से उठा महिला के साथ गैंग रेप का प्रयास

नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सधुवा चापर गांव की एक 30 वर्षीय महिला को उसके घर से चार अपराधी मंगलवार की रात उठा ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला के विरोध करने पर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी और गंभीर हालत में उसे उसके घर से पांच किलोमीटर […]
नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सधुवा चापर गांव की एक 30 वर्षीय महिला को उसके घर से चार अपराधी मंगलवार की रात उठा ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला के विरोध करने पर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी और गंभीर हालत में उसे उसके घर से पांच किलोमीटर दूर कलबलिया धार के पास फेंक दिया. बुधवार की सुबह महिला के सगे संबंधियों ने उसे कलबलिया धार के समीप पड़ा देखा, तो उसे उठा कर उसे घर पहुंचाया. परिजन उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया.लेकिन, एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण महिला को निजी वाहन से मायागंज ले जाया गया.
परिवार के सभी सदस्यों ने अपराधियों को पहचानने से इनकार किया है. इधर परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे लोग मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने थाना गये, तो वहां पहले इलाज करा कर आने को कहा गया. पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया. थानाध्यक्ष अनि सुचित कुमार ने कहा कि मामला जमीन विवाद का है. महिला का बयान अस्पताल में लिया जायेगा. विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




