अनंत व रीतलाल को जेल में मिलते हैं मटन व दूध

Updated at : 30 Oct 2015 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
अनंत व रीतलाल को जेल में मिलते हैं मटन व दूध

भागलपुर : विशेष केंद्रीय कारा में बंद मोकामा के निवर्तमान विधायक अनंत सिंह को खाने में मटन और शहाबुद्दीन को सामान्य कैदी की तरह चावल-दाल मिलता है. नाश्ते में अनंत सिंह रोटी, सब्जी और हलवा का मजा लेते हैं, जबकि शहाबुद्दीन को चना और गुड़ दिया जाता है. हाल ही में जेल के अंदर दोस्त […]

विज्ञापन
भागलपुर : विशेष केंद्रीय कारा में बंद मोकामा के निवर्तमान विधायक अनंत सिंह को खाने में मटन और शहाबुद्दीन को सामान्य कैदी की तरह चावल-दाल मिलता है. नाश्ते में अनंत सिंह रोटी, सब्जी और हलवा का मजा लेते हैं, जबकि शहाबुद्दीन को चना और गुड़ दिया जाता है.
हाल ही में जेल के अंदर दोस्त बने अनंत सिंह और शहाबुद्दीन के खाने के मेनू में यह फर्क इसलिए है क्योंकि अनंत सिंह मोकामा के निवर्तमान विधायक होने की वजह से उच्च श्रेणी के बंदी हैं जबकि शहाबुद्दीन सामान्य कैदी. अनंत सिंह के साथ ही उच्च श्रेणी के बंदी में रीतलाल यादव भी शामिल हैं क्योंकि वे विधान पार्षद हैं. इस तरह विशेष केंद्रीय कारा के तृतीय खंड में उच्च श्रेणी के दो कैदी बंद हैं.
सुबह रोटी सब्जी और हलवा मिलता है
अनंत सिंह और रीतलाल यादव को सुबह चाय के बाद नाश्ते में रोटी, सब्जी और हलवा मिलता है. इसके बाद खाने में उन्हें मटन-चावल या रोटी दी जाती है. यह उन दोनों उच्च श्रेणी के कैदी के ऊपर निर्भर करता है कि वे मटन दिन में खाएं या रात में. इसके अलावा उनके मेनू में रोजाना आधा लीटर दूध और घी भी शामिल है. दूसरी तरफ शहाबुद्दीन को सामान्य कैदियों की तरह सुबह चाय के अलावा चना और गुड़ मिलता है. खाने में उन्हें रोटी, चावल-दाल और सब्जी मिलती है.
मिल-बांट कर खाते हैं खाना
विशेष केंद्रीय कारा के तृतीय खंड के हाई सिक्युरिटी जोन के वार्ड में बंद अनंत सिंह और शहाबुद्दीन अगल-बगल के ही वार्ड में बंद हैं. अनंत सिंह के साथ उनके वार्ड में विजय कृष्ण और रीतलाल यादव बंद हैं. दूसरी तरफ शहाबुद्दीन के साथ उनके वार्ड में तीन अन्य कैदी बंद हैं. अनंत सिंह और शहाबुद्दीन के बीच हुई दोस्ती के बाद वे खाना भी बांट कर खाने लगे हैं. यानी शहाबुद्दीन भी अनंत सिंह के साथ उच्च श्रेणी के बंदी के लिए उपलब्ध खाने का आनंद ले रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन