ePaper

bhgalpur news. भागलपुर में 27 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, 21 कन्या विवाह मंडप का शिलान्यास

Updated at : 03 Oct 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
bhgalpur news. भागलपुर में 27 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, 21 कन्या विवाह मंडप का शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज विभाग अंतर्गत 1,870 करोड़ रुपये की लागत से बने 829 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पंचायती राज विभाग अंतर्गत 1,870 करोड़ रुपये की लागत से बने 829 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन, 1,823 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले 663 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास और मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के अंतर्गत 500 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले 1,000 विवाह मंडप का शिलान्यास किया. पटना में हुए इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भागलपुर के समीक्षा भवन में किया गया. डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने सीधा प्रसारण कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि भागलपुर जिला के 27 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया है. इनमें पीरपैंती प्रखंड के छह, जगदीशपुर के तीन, सुलतानगंज के दो, सन्हौला के पांच, शाहकुंड के तीन, गोराडीह के दो, इस्माइलपुर के एक, बिहपुर के एक, नारायणपुर के दो, कहलगांव के एक और नाथनगर के एक पंचायत सरकार भवन शामिल हैं. आठ पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया, जिनमें सुलतानगंज प्रखंड के तीन, पीरपैंती प्रखंड के एक, शाहकुंड के एक, बिहपुर के एक, खरीक के एक और सबौर के एक पंचायत सरकार भवन शामिल हैं. उन्होंने बताया कि जीविका दीदी की मांग पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना अंतर्गत पंचायत में कन्या विवाह मंडप बनावाये जा रहे हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्र में शादी विवाह व विभिन्न पारिवारिक अनुष्ठान के अवसर पर ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी. जिले में 21 कन्या विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया है. इनमें गोराडीह प्रखंड के आठ, जगदीशपुर के पांच, पीरपैंती के दो, सुलतानगंज, खरीक, नाथनगर, इस्माइलपुर, बिहपुर और कहलगांव के एक-एक विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया है. कार्यक्रम को सांसद अजय मंडल व गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने भी संबोधित किया. इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, उपाध्यक्ष डॉ प्रणय कुमार, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन