ePaper

बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, एक की मौके पर मौत

Updated at : 23 Feb 2020 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, एक की मौके पर मौत

भागलपुर/नाथनगर: नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास में शनिवार को ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार खरीक निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर पीछे बैठे मुंगेर का रहने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े […]

विज्ञापन
भागलपुर/नाथनगर: नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास में शनिवार को ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार खरीक निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर पीछे बैठे मुंगेर का रहने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और घायल को उठाया.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रक को जब्तकर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकखरीक बाजार थाना क्षेत्र के कालूचक विश्वपुरिया का रहने वाला था, जबकि उसके साथ बैठे मनोज चौधरी मुंगेर के तारापुर के रहने वाले हैं. बताया जाता है की मृतक बाइक से अपने साथी मनोज चौधरी के साथ वापस लौट रहा था. अचानक दोगच्छी जीरोमाइलबाइपास मोड़ के पास जैस ही निर्भय ने बाइक बाइपास की ओर घुमाया, सामने से आ रही तेज रफ्तार बांस लदा ट्रक उसे धक्का मार दिया. आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति दूर जा गिरा. घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और घायल इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद केस दर्ज कर ट्रक को जब्त किया गया है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन