एनवी राजू के कम्पलेक्स का गोदाम खरीदने आया एक और व्यापारी, बिड राशि की जमा
Updated at : 19 Feb 2020 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : कलिंगा सेल्स के मालिक एनवी राजू की जब्त संपत्तियों में कोतवाली चौक स्थित इश्वरी कांप्लेक्स के गोदाम को खरीदने के लिए एक और व्यापारी सामने आया है. मंगलवार को गोशाला रोड के एक व्यापारी ने संपत्ति के वेल्यू का आठ फीसदी बिड राशि बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा किया है. इससे पहले भी […]
विज्ञापन
भागलपुर : कलिंगा सेल्स के मालिक एनवी राजू की जब्त संपत्तियों में कोतवाली चौक स्थित इश्वरी कांप्लेक्स के गोदाम को खरीदने के लिए एक और व्यापारी सामने आया है. मंगलवार को गोशाला रोड के एक व्यापारी ने संपत्ति के वेल्यू का आठ फीसदी बिड राशि बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा किया है. इससे पहले भी ड्राइ फूड विक्रेता समेत दो व्यापारी आगे बढ़ कर बिड रकम जमा किया है. एनवी राजू की इस संपत्ति के खरीदार तीन व्यापारी हो गये हैं.
15 दिन बाद खुलेगा बिड, ऊंची बोली लगाने वाले के नाम होगा गोदाम: एनवी राजू की जब्त संपत्ति की बिक्री के लिए नीलामी प्रक्रिया अपनायी जा रही है. 15 दिन बाद बिड खुलेगा. इसमें सबसे ऊंची बोली लगाने वाले के नाम संपत्ति होगी. मगर, इसके लिए उन्हें सफल बिड के 24 घंटे के अंदर संपत्ति की रकम का 15 फीसदी रकम जमा करना होगा. इसके बाद पूरी रकम चुकाने के बाद गोदाम हस्तांतरित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




