समानांतर सेतु की जमीन अधिग्रहण के लिए मिले 15 करोड़

Updated at : 18 Jan 2020 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
समानांतर सेतु की जमीन अधिग्रहण के लिए मिले 15 करोड़

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोर लेन पुल व पहुंच पथ निर्माण के लिए अब भू-अर्जन की कार्रवाई शुरू होगी. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने जिला भू-अर्जन विभाग को 15 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए उपलब्ध करा दिया है. अब भूमि अधिग्रहण करने के लिए रैयतों को नोटिस भेजा जायेगा. रैयतों को […]

विज्ञापन

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोर लेन पुल व पहुंच पथ निर्माण के लिए अब भू-अर्जन की कार्रवाई शुरू होगी. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने जिला भू-अर्जन विभाग को 15 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए उपलब्ध करा दिया है. अब भूमि अधिग्रहण करने के लिए रैयतों को नोटिस भेजा जायेगा.

रैयतों को मुआवजे का भुगतान कर भूमि अधिग्रहित कर ली जायेगी. जिला भू-अर्जन विभाग ने पुल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक से 59 करोड़ 12 लाख 33 हजार 718 रुपये भू-अर्जन के लिए मांगा था. संभावना है कि शेष राशि भी जल्द उपलब्ध करा दी जायेगी.
4.367 किमी लंबा होगा पुल समानांतर पुल : प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज में शामिल है. इसकी लंबाई 4.367 किमी और अप्रोच रोड की लंबाई 9.942 किमी होगी. इसमें भागलपुर की ओर से 0.969 और नवगछिया की ओर से 8.964 किमी लंबाई शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन