भागलपुर से दिल्ली के लिए 25 अक्तूबर व एक नवंबर को चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

भागलपुर : पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने से संबंधी मालदा रेल डिवीजन से भेजे गये प्रपोजल पर रेलवे बोर्ड ने संज्ञान लिया और आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की हरी झंडी दी. वहीं, नोटिफिकेशन भी जारी किया गया. पूजा स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 24 व 31 अक्तूबर को गुरुवार की शाम […]
भागलपुर : पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने से संबंधी मालदा रेल डिवीजन से भेजे गये प्रपोजल पर रेलवे बोर्ड ने संज्ञान लिया और आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की हरी झंडी दी. वहीं, नोटिफिकेशन भी जारी किया गया. पूजा स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 24 व 31 अक्तूबर को गुरुवार की शाम 6:35 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वहीं, भागलपुर से 25 अक्तूबर व एक नवंबर को चलेगी. भागलपुर से यह ट्रेन शाम 6:45 बजे खुलेगी और शनिवार की शाम 5:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




