भागलपुर : बाढ़ के पानी में डूबने से 15 लोगों की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : बाढ़ का पानी अब उतरने लगा है, लेकिन डूबने से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. रविवार को कोसी-सीमांचल के विभिन्न जिलों में 15 की मौत डूबने से हो गयी. 8 से अधिक लोगों के नदी में लापता होने की सूचना है. दूसरी ओर बाढ़ का पानी पूर्णिया व कटिहार में अपने […]
विज्ञापन
भागलपुर : बाढ़ का पानी अब उतरने लगा है, लेकिन डूबने से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. रविवार को कोसी-सीमांचल के विभिन्न जिलों में 15 की मौत डूबने से हो गयी. 8 से अधिक लोगों के नदी में लापता होने की सूचना है. दूसरी ओर बाढ़ का पानी पूर्णिया व कटिहार में अपने पूरे वेग के साथ जमा हुआ है. सुपौल सहित कोसी के जिलों के ऊपरी इलाकों से पानी उतर चुका है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही.
कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियां कमला नदी की धार में तीन दोस्त में से दो की डूबने से मौत हो गयी. तीसरे को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. नगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी नीतीश कुमार 16 पिता सुधीर भारती तथा नीरज कुमार 16 पिता उमेश राम की मौत हो गयी. बलिया बेलौन क्षेत्र के शिकारपुर पंचायत के नाजीरपुर में तरन्नुम खातुन छह वर्ष पिता मो तौसीफ आलम की बाढ़ के पानी में डूबने से रविवार को मौत हो गयी.
स्थान संख्या
खगड़िया 4
कटिहार 4
सुपौल 5
मधेपुरा 1
पूर्णिया 1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










