ePaper

अपहरण का केस दर्ज करने में टालमटोल करने पर सुल्तानगंज इंस्पेक्टर निलंबित

Updated at : 17 Jun 2019 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
अपहरण का केस दर्ज करने में टालमटोल करने पर सुल्तानगंज इंस्पेक्टर निलंबित

भागलपुर :बिहारके भागलपुरमें सुल्तानगंज स्थित अजगैबी ज्वेलर्स में कारीगर का काम करने वाले छोटू उर्फ रंजीत कुमार के गायब होने मामले में केस दर्ज नहीं करने पर सुल्तानगंज थानेदार सह इंस्पेक्टर अमर विश्वास को डीआईजी विकास वैभव ने सोमवार को निलंबित कर दिया है. छोटू तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदरोजा निवासी कृष्ण प्रसाद साह का […]

विज्ञापन

भागलपुर :बिहारके भागलपुरमें सुल्तानगंज स्थित अजगैबी ज्वेलर्स में कारीगर का काम करने वाले छोटू उर्फ रंजीत कुमार के गायब होने मामले में केस दर्ज नहीं करने पर सुल्तानगंज थानेदार सह इंस्पेक्टर अमर विश्वास को डीआईजी विकास वैभव ने सोमवार को निलंबित कर दिया है. छोटू तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदरोजा निवासी कृष्ण प्रसाद साह का पुत्र है. कृष्ण का पुत्र 25 मई से ही गायब था.

29 मई को वे सुल्तानगंज थाना बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराने गये. जिसमें उन्होंने अपनी बहन कल्याणी देवी और बहनोई बजरंगी प्रसाद साह पर अपहरण का आरोप लागाया था. लेकिन, थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गयी. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत डीआईजी से की. इस मामले में एसएसपी और डीएसपी ने भी केस दर्ज करने का निर्देश इंस्पेक्टर को दिया था. लेकिन, उन्होंने इस बात को भी नजर अंदाज कर केस नहीं किया.

बता दें को 72 घंटे के भीतर डीआईजी ने केस दर्ज नहीं करने पर तीसरी कार्रवाई की है. विगत शनिवार को एक वृद्ध महिला की बेटी का अपहरण का केस दर्ज नही करने और डीआईजी के निर्देश का उल्लंघन करने पर भागलपुर जिला के सजोर थानाध्यक्ष एसआई शंकर दयाल प्रभाकर को सस्पेंड किया गया था. नवगछिया पुलिस जिला में थानेदार ने अपहरण का केस दर्ज नहीं किया, जिसके बाद रविवार सुबह अपहृत युवक का शव मिला. जिसके बाद लोगो में पुलिस के विरुद्ध आक्रोश भड़क गया. इस मामले में डीआईजी ने नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लाल बहादुर को सस्पेंड कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन