नया सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विवि-साहेबगंज जाने वाले रास्ते में स्थित बंद पड़े सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जगह अब नया सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा. इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पर काम चल रहा है. लोकसभा चुनाव को लेकर टेंडर की प्रक्रिया बंद थी, अब इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. उक माह में टेंडर […]
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विवि-साहेबगंज जाने वाले रास्ते में स्थित बंद पड़े सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जगह अब नया सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा. इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पर काम चल रहा है. लोकसभा चुनाव को लेकर टेंडर की प्रक्रिया बंद थी, अब इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. उक माह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी.
इस योजना में लगभग 235 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बंद पड़े ट्रीटमेंट प्लांट को पटना की एक टीम ने निरीक्षण भी किया था, साथ ही शहर में इस प्लांट में पंपिंग स्टेशन के जरिये जो नाला का पानी आ रहा था,वो सभी स्टेशन बंद पड़े हैं, इन स्टेशनों को भी जाकर देखा था. बंद पड़े ट्रीटमेंट प्लांट की जगह नया और पावरफुल सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा. एक माह में इस योजना पर टेंडर होते ही योजना पर काम शुरू हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




