पीक आवर में फाॅल्ट ठीक करने के नाम पर अचानक आपूर्ति बंद न करें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चार शिफ्ट में पानी आपूर्ति का टाइमलाइन तय 30 टैंकर रहेंगे तैनात भागलपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कई दिनों से चली आ रही बिजली व पेयजल संकट पर शनिवार को अधिकारियों के संग बैठक किया. पहले बिजली संकट और फिर पेयजल के हालात के सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. इस […]
विज्ञापन
चार शिफ्ट में पानी आपूर्ति का टाइमलाइन तय 30 टैंकर रहेंगे तैनात
भागलपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कई दिनों से चली आ रही बिजली व पेयजल संकट पर शनिवार को अधिकारियों के संग बैठक किया. पहले बिजली संकट और फिर पेयजल के हालात के सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. इस दौरान डीएम ने दो टूक कहा, फर्जी आंकड़े पेश करने के बजाय जमीनी स्तर पर काम पर ध्यान दें.(अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए), आपके द्वारा सब चीजें तो ठीक कहा जा रहा है, फिर लोग कैसे परेशान हैं. जहां-तहां बिजली व पानी की आये दिन समस्याओं को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसका मतलब कुछ तो कमी है, जिसको ठीक करने की जरूरत है. ऐसे नहीं चलेगा, मिशन मोड में काम करें और कहीं से भी पेयजल व बिजली की शिकायतें नहीं आना चाहिए. पूरी प्लानिंग तैयार करके काम को करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










