अब खानकाह शहबाजिया से मिलेगा निकाह का सर्टिफिकेट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : निकाह के सर्टिफिकेट व तलाक के फतवा के लिए अब यहां-वहां दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी. मौलानाचक स्थित खानकाह-ए-शहबाजिया से सरकारी कागजात के रूप में निकाह के सर्टिफिकेट दिये जायेंगे. तलाक व खुला को लेकर यहां से फतवा भी जारी किया जायेगा. सरकार की ओर से जारी पत्र में खानकाह-ए-शहबाजिया के सज्जादानशीन […]
विज्ञापन
भागलपुर : निकाह के सर्टिफिकेट व तलाक के फतवा के लिए अब यहां-वहां दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी. मौलानाचक स्थित खानकाह-ए-शहबाजिया से सरकारी कागजात के रूप में निकाह के सर्टिफिकेट दिये जायेंगे. तलाक व खुला को लेकर यहां से फतवा भी जारी किया जायेगा. सरकार की ओर से जारी पत्र में खानकाह-ए-शहबाजिया के सज्जादानशीन मौलाना सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी को सुन्नी मुस्लिम मैरेजेज एंड डाइवोर्सेज का रजिस्ट्रार बनाया गया है.
खानकाह से मुस्लिम लॉ के तहत ही कार्य किये जायेंगे. बताया जा रहा है कि पूर्व में निकाह के सरकारी सर्टिफिकेट लेने के लिए लोगों को काफी परेशानी होती है. निजी स्तर पर प्राप्त किये गये सर्टिफिकेट मान्य नहीं होते थे. सरकार द्वारा सज्जादानशीन को अधिकृत किये जाने से मुस्लिम समाज में खुशी की लहर है.
सज्जादानशीन सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी ने कहा कि जिला स्तर पर खानकाह से लोग संपर्क कर सकते हैं. नियमानुसार ही काम किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि सरकार नेउन्हें रजिस्ट्रार बनाया है. सच्चाई व नियम के तहत ही सारा कुछ किया जायेगा. वहीं, सज्जादानशीन के रजिस्ट्रार बनने पर एक निजी स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक व छात्रों ने खानकाह पहुंच कर बधाई दी. फूलों का गुलदस्ता भेंट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










