पीएम, सीएम की सभा कल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपु : . विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम 11 अप्रैल को हवाई अड््डा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित राज्य के मंत्रियों सहित 35 नेता मंच पर रहेंगे. डॉ दिलीप ने संवाददाता सम्मेलन को […]
विज्ञापन
भागलपु : . विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम 11 अप्रैल को हवाई अड््डा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित राज्य के मंत्रियों सहित 35 नेता मंच पर रहेंगे. डॉ दिलीप ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम चूनापुर हवाईअड्डा हवाई जहाज से आयेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से हवाई अड्डा मैदान पहुंचेंगे.
डॉ दिलीप ने कहा कि बुधवार को राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव भागलपुर पहुंचेंगे. पत्रकारों से बातचीत में डॉ जायसवाल ने कहा कि भागलपुर ही नहीं, बिहार में एनडीए मजबूत स्थिति में है. जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना चाहती है. पीएम की सभा में उमड़ रही भीड़ यह बताने के लिए काफी है.
महागठबंधन पर निशाना साधते हुए डॉ दिलीप ने कहा कि जब उनके सबसे बड़े नेता ही अपनी पैतृक सीट पर जीत को लेकर कंफर्म नहीं हैं तो और क्या कहा जाये. राज्य में एनडीए सरकार के कार्यकाल में हुआ विकास सबके सामने है. आज हर घर में बिजली है. अब लालटेन का जमाना नहीं रहा. सड़क चकाचक हैं.
केंद्र सरकार के उज्जवला योजना से हर गरीब के घर अब चूल्हा नहीं, बल्कि गैस पर खाना बनता है. आयुष्मान योजना से स्वास्थ्य सुविधा और भी बेहतर हुई. हर क्षेत्र में काम हुआ. प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, विधान पार्षद डॉ एनके यादव, जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, प्रदेश मंत्री ब्रजेश रमण, मीडिया प्रभारी रोशन सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










