भागलपुर : मार्च से िफर से रांची व सहरसा के लिए एक्सप्रेस ट्रेन

Published at :28 Feb 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर :  मार्च से िफर से रांची व सहरसा के लिए एक्सप्रेस ट्रेन

भागलपुर : भागलपुर से सहरसा और भागलपुर से धनबाद के रास्ते सीधे रांची व बोकारो जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. मार्च से भागलपुर से रांची और सहरसा के लिए ट्रेन सेवा दोबारा बहाल कर दी जायेगी. पिछले दिनों डीसी (धनबाद-चंद्रपुरा) लाइन चालू होने के बाद एक बार फिर से धनबाद व बोकारो के […]

विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर से सहरसा और भागलपुर से धनबाद के रास्ते सीधे रांची व बोकारो जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. मार्च से भागलपुर से रांची और सहरसा के लिए ट्रेन सेवा दोबारा बहाल कर दी जायेगी. पिछले दिनों डीसी (धनबाद-चंद्रपुरा) लाइन चालू होने के बाद एक बार फिर से धनबाद व बोकारो के रास्ते यात्रियों को रांची तक की सेवा बहाल करने की संभावना बन पायी है.
रेलवे सूत्रों के अनुसार इसकी पूरी तैयारी भी हो चुकी है. संभावना है कि मार्च से दोनों ट्रेनें चालू कर दी जायेंगी. यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है. ट्रेन के टाइम टेबल में कुछ परिवर्तन होगा.
यात्रियों को मिलेगी राहत
दोनों ट्रेन के एक बार फिर चालू होने से भागलपुर, सहरसा और रांची के लोगों काे काफी राहत मिलेगी. अभी रांची जाने के लिए यात्रियों को पाकुड़ व साहिबगंज के रास्ते वनांचल से रांची तक का रास्ता तय करना पड़ता था. अब भागलपुर-रांची एक्सप्रेस किऊल के रास्ते धनबाद होते हुए रांची जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन